न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूरो कप : करो या मरो के मुकाबले में डेनमार्क ने मारी बाजी, 17 साल बाद नॉकआउट में प्रवेश

डेनमार्क ने 17 साल बाद यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली। डेनमार्क इससे पहले वर्ष 2004 में प्री क्वार्टर ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 12:13:28

यूरो कप : करो या मरो के मुकाबले में डेनमार्क ने मारी बाजी, 17 साल बाद नॉकआउट में प्रवेश

कोपेनहेगन। डेनमार्क ने 17 साल बाद यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली। डेनमार्क इससे पहले वर्ष 2004 में प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। डेनमार्क ने यहां सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में रूस को 4-1 से शिकस्त दी। गोल करने के बाद स्ट्राइकर जोकिम माहले ने कैमरे के सामने जाकर हाथ से 10 का इशारा किया जो साथी खिलाड़ी क्रिस्टियन एरिक्सन का जर्सी नंबर है।

एरिक्सन पहले मैच में हार्ट अटैक आने से मैदान पर गिर गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। अब वे परेशानी से उबर चुके हैं। डेनमार्क इसके बाद दो मैच हार गया था और यह उसके लिए करो या मरो का मुकाबला था। डेनमार्क अब ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है। कोच कास्पर एच ने कहा कि हमारे खिलाडि़यों को इस जीत का पूरा श्रेय जाता है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि पहले मैच की घटना के बाद कैसे उन्होंने वापसी की।

ग्रुप बी में डेनमार्क, रूस और फिनलैंड तीनों के 3-3 अंक रहे। बेहतर गोल औसत के आधार पर डेनमार्क आगे बढ़ गया। बेल्जियम शीर्ष पर रहा। अब शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में डेनमार्क का सामना वेल्स से होगा। मिकेल डांसगार्ड ने 38वें मिनट में गोल करके डेनमार्क का खाता खोला। दूसरे हाफ में युसुफ पाल्सन ने 59वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल दागा। रूस को 70वें मिनट में पेनल्टी किक मिली और इस पर आर्टम ज्यूबा गोल करने में सफल रहे। इसके नौ मिनट बाद एंड्रियास क्रिस्टेनसेन और माहले ने 82वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।

एक अन्य मुकाबले में दुनिया की नंबर एक टीम बेल्जियम ने ख्यातिनुरूप प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाकर फिनलैंड को 2-0 से मात दी। ग्रुप चरण में इटली और नीदरलैंड्स के बाद तीनों मैच जीतने वाली वह तीसरी टीम है। बेल्जियम के लिए रोमेलू लुकाकू ने 81वें मिनट में गोल किया। पहला गोल फिनलैंड के गोलकीपर लुकास राडेकी के कारण मिला जिन्होंने आत्मघाती गोल दागा।

यूरो कप वेम्बले में ग्रुप डी के एक मैच में इंग्लैंड ने चेक गणराज्य को 1-0 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड अपने ग्रुप में शीर्ष पर है। अब उसका मुकाबला ग्रुप-एफ में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?