न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूरो कप : रोनाल्डो का सफर खत्म! प्री क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम ने पुर्तगाल को हराया

दुनिया की नंबर एक फुटबॉल टीम बेल्जियम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन पुर्तगाल को 1-0 से हराकर यूरो कप के क्वार्टर फाइनल ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jun 2021 1:22:27

यूरो कप : रोनाल्डो का सफर खत्म! प्री क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम ने पुर्तगाल को हराया

दुनिया की नंबर एक फुटबॉल टीम बेल्जियम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन पुर्तगाल को 1-0 से हराकर यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। बेल्जियम के लिए थोर्गन हजार्ड ने 42वें मिनट में गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ। अब क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम की टक्कर शुक्रवार को म्यूनिख में इटली से होगी।

इस मैच में पुर्तगाल के कप्तान स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाने का मौका था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। उनके खाते में फिलहाल 109 गोल है और वे इस मामले में ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई के बराबर हैं। पुर्तगाल पिछले 9 यूरो कप मैच में पहली बार कोई गोल नहीं कर सका। हार के बाद 36 साल के रोनाल्डो और 38 साल के डिफेंडर पेपे काफी निराश दिखे।

बेल्जियम का धमाकेदार प्रदर्शन जारी

टूर्नामेंट में बेल्जियम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 1980 में रहा था। तब टीम फाइनल में हारकर रनरअप रही थी। बेल्जियम ने इस यूरो कप में चारों मैच और टूर्नामेंट के सभी 10 क्वालीफायर मैच जीते हैं। उसे अंतिम हार पिछले साल नेशंस लीग में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। बेल्जियम अब इटली की चुनौती का सामना करेगा। इटली पिछले 31 मैच से अजेय है। उसने अपने पिछले 17 मैच जीते हैं। बेल्जियम के एडेन हेजार्ड और केविन डि ब्रुइन चोटिल हो गए और इनका खेलना मुश्किल है।

चेक गणराज्य ने नीदरलैंड्स को 2-0 से हराया

वर्ल्ड फीफा रैंकिंग में 43वें नंबर पर काबिज चेक गणराज्य ने रविवार को ही खेले गए एक अन्य प्री क्वार्टर फाइनल में 14वें नंबर के नीदरलैंड्स को 2-0 से हरा बड़ा उलटफेर किया। चेक गणराज्य ने थॉमस होल्स (68वें मिनट) और पैट्रिक चिक (80वें मिनट) की गोल की मदद से जीत हासिल की। नीदरलैंड्स की यह यूरो कप नॉकआउंड राउंड में लगातार तीसरी हार है। इससे पहले टीम 2012 और 2016 में भी बाहर हो गई थी। क्वार्टर फाइनल में चेक रिपब्लिक की टीम डेनमार्क से भिड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत