न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड दौरा : पंत हुए कोरोना पॉजिटिव, स्टेडियम में ले रहे थे यूरो कप का मजा, दूसरे भारतीय का खुलासा नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खेमे में कोरोनावायरस ने सेंध लगा दी है। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के दो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 1:07:32

इंग्लैंड दौरा : पंत हुए कोरोना पॉजिटिव, स्टेडियम में ले रहे थे यूरो कप का मजा, दूसरे भारतीय का खुलासा नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खेमे में कोरोनावायरस ने सेंध लगा दी है। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज व विकेटकीपर ऋषभ पंत संक्रमित हैं। पंत के अलावा दूसरे खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है। इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने दो भारतीय क्रिकेटर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इंग्लैंड के प्रोटोकॉल के मुताबिक पॉजिटिव होने वाले खिलाड़ी का नाम नहीं बताया जाता है। हालांकि पंत के बारे में पुष्टि हो चुकी है।

लक्षण दिखते ही पंत को कर दिया गया था आइसोलेट

पंत हाल ही में वेम्बले स्टेडियम में यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच देखने पहुंचे थे। स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। उसके बाद से ही उनके गले में दर्द की शिकायत सामने आई। इसके अलावा ठंड लगने और खांसी होने जैसे हल्के लक्षण भी उनमें मिले थे। पंत को तुरंत आइसोलेशन में भेज दिया गया था। उन्हें डरहम में टीम कैंप के साथ जुड़ने से पहले 18 जुलाई को कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें टीम कैंप के साथ जोड़ा जाएगा। बबल में शामिल होने से पहले भी सभी खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया है। एक जानकारी ऐसी भी आ रही है कि खिलाड़ियों ने 3-4 दिन पहले ही वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।

18 जुलाई को डरहम में जमा होगी टीम इंडिया

पॉजिटिव आने वाले दूसरे क्रिकेटर के लिए दावा किया जा रहा है कि वह कोरोना को मात दे चुका है। टीम इंडिया से जुड़े सूत्रों ने भी एएनआई से कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद ब्रेक पर है। 18 जुलाई को टीम इंडिया डरहम में जमा होगी और वहां काउंटी प्लेइंग के खिलाफ एक प्रेक्टिस मैच में भी हिस्सा लेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से इंग्लैंड में कोरोना का फिर से तेजी से प्रसार होने लगा है। इंग्लैंड के चार खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद ईसीबी ने वनडे सीरीज में बिल्कुल नई टीम उतारी। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के लिए एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें कहा गया था कि कोई खिलाड़ी विबंलडन और यूरो कप के मैच देखने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत