न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारी पड़ा घूमना-फिरना, मौज-मस्ती! इंग्लैंड दौरे पर मंडराया खतरा, टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कई दिनों से इंग्लैंड में है। उसने जून में साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 11:51:35

भारी पड़ा घूमना-फिरना, मौज-मस्ती! इंग्लैंड दौरे पर मंडराया खतरा, टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कई दिनों से इंग्लैंड में है। उसने जून में साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला था। अब उसे 4 अगस्त से मेजबान इंग्लैंड से 5 टेस्ट मैच की सीरीज में भिड़ना है। हालांकि अब एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिससे सीरीज पर खतरा मंडरा गया है। दरअसल भारतीय टीम के दो क्रिकेटर्स कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, जिसके बाद से चिंताएं बढ़ गई हैं। एएनआई के मुताबिक उन दो पॉजिटिव में से एक रिकवर भी हो गया है, जबकि दूसरे का जल्द ही कोरोना टेस्ट किया जाएगा। कहा जा रहा है कि संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है। इन क्रिकेटर्स ने हाल ही में टीम प्रबंधन से गले में दर्द की शिकायत की थी।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद टीम इंडिया को मिला था तीन सप्ताह का ब्रेक

इन क्रिकेटर्स के संपर्क में आए दूसरे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को भी तीन दिन के लिए आइसोलेशन में भेजा गया था। फिलहाल, संक्रमित क्रिकेटर डरहम में टीम के कैंप का हिस्सा नहीं बनेंगे। डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद से टीम इंडिया तीन हफ्ते के ब्रेक पर है। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर्स इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के अलग-अलग शहरों में घूम रहे थे। माना जा रहा है कि इसी दौरान दो क्रिकेटर कोरोना की चपेट में आ गए।

दोनों को ठंड लगने, खांसी की समस्या हुई थी, फिलहाल दोनों की हालत काबू में है। एक खिलाड़ी नेगेटिव हो चुका है, जबकि दूसरे का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा। कुछ भारतीय क्रिकेटर पिछले दिनों इंग्लैंड के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घूमते दिखे थे। कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, ईशांत शर्मा सहित कई खिलाड़ी परिवार के साथ घूमते नजर आए।

सोशल मीडिया पर शेयर की थी फोटो, बीसीसीआई ने भी चेताया था

कुछ खिलाड़ी यूरो कप और विंबलडन के मैच भी देखने गए थे। इन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की थीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक दोनों खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। टीम इंडिया को सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज इंग्लैंड में ही कुछ दिन पहले लगी है। पिछले दिनों बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ब्रिटेन में मौजूद भारतीय दल को ई-मेल भेजकर वहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के प्रति चेताया था। शाह ने खिलाड़ियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा था क्योंकि कोविशील्ड टीके से सिर्फ संक्रमण से बचाव हो सकता है यह वायरस के खिलाफ पूर्ण प्रतिरोधक शक्ति नहीं देता।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत