न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंग्रेज कप्तान रूट ने बढ़ाई कोहली ब्रिगेड की चिंता! बोले-आ गया रोटेशन पॉलिसी छोड़ने का समय…

पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब न्यूजीलैंड जीतने में सफल रहा। उसने इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेले गए फाइनल में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 7:58:46

अंग्रेज कप्तान रूट ने बढ़ाई कोहली ब्रिगेड की चिंता! बोले-आ गया रोटेशन पॉलिसी छोड़ने का समय…

पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब न्यूजीलैंड जीतने में सफल रहा। उसने इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेले गए फाइनल में दुनिया की नंबर एक टीम भारत को आठ विकेट से हराया। दूसरी डब्ल्यूटीसी के नए राउंड का आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में चार अगस्त से खेले जाने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के साथ होना है।

इंग्लैंड को डब्ल्यूटीसी-1 का खिताबी दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इस बार इंग्लैंड कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने कहा है कि अब रोटेशन नीति को छोड़ने का समय आ गया है, जिससे कि भारत के खिलाफ और फिर एशेज सीरीज में सबसे मजबूत संभावित टीम उतारी जा सके और इंग्लैंड फाइनल को टीवी पर देखने के बजाय इसके लिए चुनौती पेश कर सके।

भारी पड़ी थी रोटेशन पॉलिसी, गंवाई भारत से टेस्ट सीरीज

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की रोटेशन नीति तब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी जब इस साल के शुरू में उन्होंने भारत के खिलाफ उसके घर में अपनी सबसे मजबूत टीम नहीं उतारी। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीतने के बाद सीरीज 1-3 से गंवा दी। इसके साथ ही इंग्लैंड फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड पहले दो टेस्ट नहीं खेले थे।

विकेटकीपर जोस बटलर पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए थे। केविन पीटरसन, इयान बेल और माइकल वॉन सहित इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटरों ने रोटेशन पॉलिसी की आलोचना की थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो वेबसाइट ने रूट के हवाले से कहा कि हम ऐसे समय में आ गए हैं जहां आराम और रोटेशन की नीति को पीछे छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि अगर सभी फिट हुए तो हम अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम उतारेंगे। यह काफी रोमांचक होगा और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।

‘दो तगड़ी टीमों के खिलाफ खेलने हैं 10 टेस्ट’

रूट ने कहा कि अब हमें दो तगड़े प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 10 बेहद कड़े टेस्ट खेलने हैं लेकिन यह हमारे पास दमदार क्रिकेट खेलने का शानदार मौका है और अगर सभी फिट और उपलब्ध हुए तो हमारे पास अच्छी टीम होगी। भारत के खिलाफ कड़ी सीरीज एशेज की परफेक्ट तैयारी होगी और इसलिए जरूरी है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध रहें। मैं चाहता हूं कि अगले पांच टेस्ट के दौरान हम सबसे मजबूत टीम उतारने का प्रयास करें। ऐसा हम विशेषकर एशेज की तैयारी के लिए करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि इन बड़े मुकाबलों के दौरान सभी टॉप फॉर्म में हों। मैं उम्मीद करता हूं कि हमें सभी खिलाड़ियों के बीच से टीम चुनने का मौका मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत