न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरा T20 मुकाबला : इंग्लैंड 89 रन से जीता, सीरीज में श्रीलंका का किया 3-0 से क्लीनस्वीप

मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन मैच की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jun 2021 12:10:34

तीसरा T20 मुकाबला : इंग्लैंड 89 रन से जीता, सीरीज में श्रीलंका का किया 3-0 से क्लीनस्वीप

साउथम्पटन। मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन मैच की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। उसने यहां शनिवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 89 रन की शर्मनाक शिकस्त दी। श्रीलंका खेल के हर मोर्चे पर फिसड्‌डी साबित हुई। वह पिछले कुछ समय से बुरे दौर से गुजर रही है। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान को मैन ऑफ द मैच और बाएं हाथ के ऑलराउंडर सैम कुरैन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।


डेविड मलान और जोनी बेयरस्टॉ ने ठोकी फिफ्टी

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों मलान और जोनी बेयरस्टॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर श्रीलंका के फैसले को गलत साबित कर दिया। मलान ने 48 गेंदों पर पांच चौकों व चार छक्कों की मदद से 76 और बेयरस्टॉ ने 43 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 51 रन ठोके। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद और बल्लेबाज नहीं चले। लियाम लिविंगस्टोन ने 14 रन बनाए। कप्तान इयोन मोर्गन एक रन पर आउट हो गए। तेज गेंदबाज दुष्मांथा चमीरा ने चार और बिनुरा फर्नांडो व इसुरु उदाना ने 1-1 विकेट लिया।


श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने, डेविड विली रहे सफलतम गेंदबाज

जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजी एक बार फिर अपेक्षानुरूप नहीं रही। तीन बल्लेबाज बिनुरा फर्नांडो (20), ओशाडा फर्नांडो और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला (11) ही दहाई अंक में पहुंचे। मेहमान टीम 18.5 ओवर में 91 रन पर ही ढेर हो गई। कप्तान कुशल परेरा 3 और कुशल मेंडिस 6 रन ही बना सके। डेविड विली ने तीन, कुरैन ने दो और चार गेंदबाजों क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, लिविंगस्टोन व मोईन अली ने 1-1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?