न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरा टेस्ट : टीम इंडिया की पारी और 76 रन से शर्मनाक हार, सीरीज में बराबरी पर आया इंग्लैंड

भारत को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर पांच मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन ही एक पारी और 76 रन से शर्मनाक हार झेलनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 7:28:56

तीसरा टेस्ट : टीम इंडिया की पारी और 76 रन से शर्मनाक हार, सीरीज में बराबरी पर आया इंग्लैंड

भारत को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर पांच मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन ही एक पारी और 76 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ गई। भारतीय टीम आज शनिवार को लंच से पहले ही दूसरी पारी में 99.3 ओवर में 278 रन पर सिमट गई। भारत के पहली पारी के 78 रन के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सीरीज में लगातार तीसरा शतक जमाया था। इसके साथ ही सीरीज का स्कोर 1-1 हो गया है। टेस्ट में सात विकेट निकालने वाले इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओली रोबिन्सन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब चौथा टेस्ट 2 सितंबर से द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट में भारत ने 151 रन से बाजी मारी थी।

पुजारा नर्वस नाइंटीज के शिकार, कोहली की फिफ्टी

आज सुबह भारत ने अपनी पारी 215/2 रन से आगे बढ़ाई। भारतीय टीम ने 19.3 ओवर ही खेले और अपने शेष 8 विकेट खो दिए। भारत को पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे दोनों ही प्रतिरोध नहीं कर पाए। पुजारा अपने स्कोर में एक रन भी नहीं जोड़ पाए और 91 रन पर पैवेलियन लौट गए। पुजारा नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए। उसके बाद कोहली भी उनके पीछे-पीछे चल दिए। कोहली अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे और 55 रन बनाकर आउट हुए।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय बल्लेबाजी

इसके बाद आयाराम-गयाराम की स्थिति हो गई। बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 10, विकेटकीपर ऋषभ पंत 1, मोहम्मद शमी 6, ईशांत शर्मा 2, जसप्रीत बुमराह 1 और मोहम्मद सिराज 0 पर आउट हुए। हालांकि रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से रोबिन्सन ने 26 ओवर में 65 रन देकर पांच विकेट झटके। साथी तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन ने 18.3 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और स्पिनर मोईन अली ने एक-एक विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत