न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच सीरीज के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, सैम कर्रन और जोस बटलर हुए बाहर

इंग्लैंड ने इस टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को जगह नहीं मिली है, उनके स्थान पर तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 7:15:34

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच सीरीज के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, सैम कर्रन और जोस बटलर हुए बाहर

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने इस टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को जगह नहीं मिली है, उनके स्थान पर तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया है। इसमें शोएब बशीर, टॉम हार्टले और गस एटकिंसन शामिल हैं। वहीं ओली पोप इस टीम के उपकप्तान हैं। इंग्लैंड ने टॉम हार्टले, जैक लीच और रेहान अहमद के रूप में तीन स्पिनर्स को अपनी टीम में जगह दी है।

भारत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन स्टोक्स, शोएब बशीर, बेन फॉक्स और ओली पोप के रूप में नौ बल्लेबाज हैं। वहीं टॉम हार्टले, जैक लीच और रेहान अहमद के रूप में तीन स्पिनर्स हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड हैं।

ज्ञातव्य है कि जनवरी में बेन स्टोक्स की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट वाइजैग में, 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट में, 23 फरवरी से चौथा टेस्ट रांची में और सात मार्च से आखिरी टेस्ट धर्मशाला में खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद

दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विजाग

तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट

चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची

5वां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत