न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, स्टोक्स सहित इन 4 की वापसी, ये 2 दिग्गज हैं अनफिट

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स में भी जबरदस्त ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 8:00:03

भारत के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, स्टोक्स सहित इन 4 की वापसी, ये 2 दिग्गज हैं अनफिट

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स में भी जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। जहां विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है वहीं इंग्लैंड भी इस सीरीज को जीत श्रेष्ठता साबित करने को आतुर है। बुधवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुरुआती दो टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय इंग्लिश टीम की घोषणा कर दी। टीम की कप्तानी जो रूट के ही हाथो में है, जबकि हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की टीम में वापसी हुई है। हाल ही इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों व चार स्टाफ मेंबर के कोरोना होने के बाद स्टोक्स को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की कप्तानी दी गई थी। इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से जीती।

आर्चर और वोक्स हैं अनफिट

स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ जून में हुई दो टेस्ट की सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उस समय वे चोट से उबर रहे थे। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टॉ और सैम कुरन की भी वापसी हुई है। इन सभी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में सात विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को भी मौका दिया गया है। कोच के तौर पर सिल्वरवुड एक बार फिर टीम से जुड़ेंगे। जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में उन्हें नहीं चुना गया।

सीरीज के साथ दूसरी WTC की होगी शुरुआत

भारत-इंग्लैंड सीरीज के साथ ही दूसरी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की शुरुआत होगी। हर टेस्ट के लिए एक समान 12 अंक हैं। दोनों टीमों के बीच पिछली सीरीज भारत में खेली गई थी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने वह सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। भारतीय टीम जून की शुरुआत से ही इंग्लैंड में है। साउथम्पटन में 18 से 23 जून तक खेले गए डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

टीम: जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउले, सैम कुरन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, ओली पोप, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत