न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाई होप और रदरफोर्ड की तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दी मात, 3-2 से जीती सीरीज

एक दिवसीय विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने वाली दो बार की विश्व कप विजेता टीम अब अपने नए रूप में धमाका कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 6:43:54

शाई होप और रदरफोर्ड की तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दी मात, 3-2 से जीती सीरीज

एक दिवसीय विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने वाली दो बार की विश्व कप विजेता टीम अब अपने नए रूप में धमाका कर रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज में मात देने के बाद अब वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को भी टी-20 सीरीज में मात दे दी है। वेस्टइंडीज ने 5 मैच की सीरीज के आखिरी टी20 में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने 3-2 से सीरीज भी अपने नाम की। वेस्टइंडीज की टी20 इंटरनेशनल में यह लगातार तीसरी सीरीज जीत है। इससे पहले उसने भारत के खिलाफ 3-2 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से टी20 सीरीज जीती थी।

त्रिनिदाद के तरौबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया।

वेस्टइंडीज की जीत में शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारियां और आंद्रे रसेल और गुडाकेश मोती, जेसन होल्डर और अकील हुसैन की शानदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। शाई होप जब क्रीज पर आए थे तब वेस्टइंडीज के खाते में सिर्फ 33 रन जुड़े और उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

शाई होप ने इसके बाद टिककर बल्लेबाजी करते हुए जॉनसन चार्ल्स, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पावेल और आंद्रे रसेल के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां की और 4 गेंदें शेष रहते टीम को जीत दिला दी। इससे पहले आंद्रे रसेल ने अकील हुसैन की गेंद पर मोईन अली का कैच पकड़ने में रोवमैन पावेल की मदद भी की। गुडाकेश मोती प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इंग्लैंड के फिल साल्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

दरअसल, अकील हुसैन की शॉर्ट लेंथ और ऑउट ऑफ वाइड गेंद पर मोईन अली ने लॉन्ग-ऑन की दिशा में शॉट लगाया, लेकिन मिसटाइम कर गए। वहां आंद्रे रसेल ने कैच पकड़ लिया, लेकिन उन्हें अहसास हुआ कि वह बाउंड्री के बाहर गिर जाएंगे, इसलिए उन्हें जरा भी देर नहीं लगाते हुए गेंद सीमा रेखा के अंदर की ओर उछाल दी और गेंद जब तक जमीन को छूती उससे पहले ही रोवमैना पावेल ने डाइव लगाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया।

इससे पहले सिर्फ 132 रन पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करके मुकाबले को करीबी बना दिया। तेज गेंदबाज रीसे टॉपले ने 17वें ओवर में सिर्फ दो रन दिए और वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल का विकेट लिया। मध्यम तेज गेंदबाज सैम करन ने 19वें ओवर में सिर्फ दो रन देकर आंद्रे रसेल को आउट किया। वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी।

जेसन होल्डर ने क्रिस वोक्स की पहली गेंद पर तीन रन निकाले। इसके बाद शाई होप ने डीप पॉइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। होप ने 43 गेंद में 43 रन बनाए। पिछले मैच में तीन विकेट पर 267 रन बनाकर श्रृंखला में बराबरी करने वाली इंग्लैंड टीम उस लय को कायम नहीं रख सकी। फिल साल्ट ने 22 गेंद में 38 रन बनाए, जबकि मोईन अली ने 23 और लियाम लिविंगस्टोन ने 28 रन की पारी खेली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत