न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की लचर फील्डिंग से नेपाल ने दिया 231 रन का टारगेट, आसिफ शेख ने पूरी की फिफ्टी

नेपाल ने एशिया कप के मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की पोल खोल दी है। टीम ने शमी, सिराज, शार्दूल, पंड्या, जडेजा और कुलदीप जैसे दिग्गजों के सामने 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 230 रन बनाए। यह वही नेपाल टीम है, जो पाकिस्तान के सामने 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 8:05:08

भारत की लचर फील्डिंग से नेपाल ने दिया 231 रन का टारगेट, आसिफ शेख ने पूरी की फिफ्टी

नई दिल्ली। नेपाल ने एशिया कप के मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की पोल खोल दी है। टीम ने शमी, सिराज, शार्दूल, पंड्या, जडेजा और कुलदीप जैसे दिग्गजों के सामने 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 230 रन बनाए। यह वही नेपाल टीम है, जो पाकिस्तान के सामने 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

टॉस हारकर बैटिंग करते हुए नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। नंबर-8 बल्लेबाज सोमपाल कामी ने 48 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए।

नेपाल के ओपनर आसिफ शेख ने वनडे करियर की दसवीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 97 गेंद पर 59.79 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए। आसिफ को दूसरे ओवर में जीवनदान मिला था, लेकिन यहां से उन्होंने अपनी पारी बिल्ड की और 88 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई।
नेपाल के बाकी बैटर्स में सोमपाल कामी ने 48, कुशल भुर्तेल ने 38, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 29 और गुलशन झा ने 23 रन बनाए। इनके अलावा 6 बैटर्स दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

जडेजा ने 3 विकेट लिए

भारत से रवींद्र जडेजा ने महज 40 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके साथ मोहम्मद सिराज को भी 3 विकेट मिले। वहीं मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर और हार्दिक पंड्या के हिस्से 1-1 विकेट आया। जबकि एक बैटर रन आउट हुआ।

ओपनर्स ने 65 रन की पार्टनरशिप की

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी नेपाल टीम को शुरुआती 6 ओवर में ही 3 जीवनदान मिल गए। टीम के ओपनर्स कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने इन मौकों का फायदा उठाया और 9वें ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। 10वें ओवर में भुर्तेल 38 रन बनाकर आउट हुए और ओपनिंग पार्टनरशिप टूटी। दोनों ने 59 गेंद पर 65 रन जोड़े। 10 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 65 रन रहा।

श्रेयस, विराट और ईशान ने आसान कैच छोड़े

भारत ने 5 ओवर के अंदर 3 आसान कैच छोड़े। पहले ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस अय्यर ने फर्स्ट स्लिप में मौका गंवाया। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने शॉर्ट कवर्स पर कैच छोड़ दिया। फिर पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन ने कैच छोड़ दिया। ईशान और श्रेयस ने कुशल भुर्तेल, वहीं विराट ने आसिफ शेख को जीवनदान दिया।

बुमराह की जगह शमी को मौका

टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिला है। बुमराह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए रविवार को ही मुंबई लौट गए थे। वहीं नेपाल टीम में आरिफ शेख की जगह भीम शारकी को मौका दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत