न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिव्या देशमुख ने वर्ल्ड नंबर-1 होउ यिफान को हराकर रचा इतिहास, PM मोदी ने सराहा, टीम को मिला कांस्य पदक

सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 74 चालों के मुकाबले में चीन की दिग्गज और विश्व नंबर-1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराकर सबको चौंका दिया। इसके बाद टीम ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में उज्बेकिस्तान को दोनों राउंड में 3.5-2.5 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 5:48:07

दिव्या देशमुख ने वर्ल्ड नंबर-1 होउ यिफान को हराकर रचा इतिहास, PM मोदी ने सराहा, टीम को मिला कांस्य पदक

भारतीय शतरंज की युवा सनसनी दिव्या देशमुख ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लंदन में आयोजित फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप में उन्होंने ब्लिट्ज फॉर्मेट के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी होउ यिफान को 74 चालों के रोमांचक मैच में पराजित कर देश का नाम रोशन किया। इस जीत की गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय खेल मंत्री तक सुनाई दी और सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाओं का तांता लग गया।

दिव्या की ऐतिहासिक जीत और प्रदर्शन


18 वर्षीय दिव्या देशमुख ने हेक्सामाइंड शतरंज क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने ब्लिट्ज फॉर्मेट में कुल आठ में से छह मुकाबले जीते, एक ड्रॉ खेला और सिर्फ एक में पराजित हुईं। उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि उनकी परफॉर्मेंस रेटिंग 2606 तक पहुंच गई, जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ा मानक है।

सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 74 चालों के मुकाबले में चीन की दिग्गज और विश्व नंबर-1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराकर सबको चौंका दिया। इसके बाद टीम ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में उज्बेकिस्तान को दोनों राउंड में 3.5-2.5 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्या देशमुख की इस बड़ी उपलब्धि को सराहते हुए 'X' पर लिखा –"लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई। उनकी सफलता धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

दिव्या ने पीएम के इस ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए आभार जताया और लिखा –"धन्यवाद, आदरणीय प्रधानमंत्री का मुझे सम्मानित करना, मेरे लिए बहुत सम्मान और प्रोत्साहन की बात है।"

इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी दिव्या की जीत पर बधाई देते हुए कहा –

"ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व नंबर एक खिलाड़ी को हराने पर हमारी शतरंज स्टार दिव्या देशमुख को हार्दिक बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

रैपिड फॉर्मेट में भी शानदार प्रदर्शन


दिव्या देशमुख ने सिर्फ ब्लिट्ज में ही नहीं, बल्कि रैपिड फॉर्मेट में भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 12 मुकाबलों में पांच जीत, छह ड्रॉ और सिर्फ एक हार के साथ 2420 की प्रदर्शन रेटिंग दर्ज की। इसके बलबूते पर उन्होंने टीम के लिए रजत पदक और बोर्ड 6 पर व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता।

चैंपियनशिप का आयोजन और पुरस्कार राशि

यह फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण था, जो 10 से 16 जून 2025 के बीच लंदन में आयोजित हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 5 लाख यूरो थी, जिसमें से 3,10,000 यूरो रैपिड टूर्नामेंट और 1,90,000 यूरो ब्लिट्ज के लिए निर्धारित किए गए थे।

दिव्या देशमुख की यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारतीय शतरंज जगत के लिए एक प्रेरणादायक मील का पत्थर भी है। जिस उम्र में कई खिलाड़ी सिर्फ अनुभव बटोर रहे होते हैं, वहां दिव्या ने विश्व शतरंज की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली खिलाड़ी को मात देकर यह साबित कर दिया है कि भारत की बेटियां अब हर खेल में विश्व स्तर पर छा रही हैं। अब देश को उनसे आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?