न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया में ही नहीं आस्ट्रेलिया में भी हुआ T20 टीम में भेदभाव, तूफानी बल्लेबाज के स्थान पर अनुभवी को दी प्राथमिकता

आगामी 2 जून से टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। दो देशों को अपने टीम चयन को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह देश हैं भारत और आस्ट्रेलिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 May 2024 10:50:54

टीम इंडिया में ही नहीं आस्ट्रेलिया में भी हुआ T20 टीम में भेदभाव, तूफानी बल्लेबाज के स्थान पर अनुभवी को दी प्राथमिकता

क्रिकेट खेलने वाले विश्व के सभी देशों में इन दिनों भारत में खेली जा रही IPL प्रतियोगिता का चार्म नजर आ रहा है। इस प्रतियोगिता में जहाँ भारतीय खेलते नजर आते हैं वहीं विदेशी टीमों के खिलाड़ी पर अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। IPL में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका टीमों द्वारा आगे खेले जाने वाले मैचों में चयन होना एक आम बात हो गई है। लेकिन कभी-कभी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को टीम में मौका नहीं मिल जाता है, जिसके लेकर सवाल उठने शुरू हो जाते हैं।

आगामी 2 जून से टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। दो देशों को अपने टीम चयन को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह देश हैं भारत और आस्ट्रेलिया।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में रिंकू सिंह का सेलेक्शन ना होने पर दिग्गज क्रिकेटरों से लेकर आम क्रिकेटप्रेमियों तक लाखों लोगों ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए। कहा गया कि भारत के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह के साथ अन्याय किया गया है। अब इसी प्रकार की प्रतिक्रिया आस्ट्रेलिया के टीम चयन को लेकर आ रही है। खासकर जैक फ्रेजर मैक्गर्क के बारे में।

ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। 22 साल के मैक्गर्क इस टूर्नामेंट के 7 मैच में 309 रन (स्ट्राइक रेट 235) बना चुके हैं। इनमें 3 ऐसी फिफ्टी शामिल हैं, जो 50 से कम गेंदों पर बनाई गई हैं। अफसोस इस बात का है कि मैक्गर्क का यह प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सका। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हासन ने मैक्गर्क का चयन ना होने पर हैरानी जताई है।

दरअसल, चयनकर्ताओं के सामने अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर या तूफानी बैटिंग करने वाले युवा ओपनर मैक्गर्क में से किसी एक को चुनने का विकल्प था। चयनकर्ताओं ने इनमें से अनुभव वाले विकल्प को चुना और डेविड वॉर्नर को टीम में शामिल किया। डेविड वॉर्नर टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप उनका आखिरी इंटरनेशनल इवेंट होगा। इसके बाद वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे।

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर आईपीएल 2024 में अपनी छवि के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी वजह से उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया और उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के ही जैक फ्रेजर मैक्गर्क को मौका दिया। जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और ऑस्ट्रेलियन टीम में दावा ठोक दिया। वॉर्नर ने आईपीएल 2024 में 7 मैच में 167 रन (स्ट्राइक रेट 135) बनाए हैं।

आस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए जो टीम चुनी है, वो इस प्रकार है—

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, पैट कमिंस, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल