न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या ऐसे होते हैं सोशल मीडिया यूजर्स? कमेंटेटर बने कार्तिक को बगैर किसी गलती के पड़ीं गालियां!

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इन दिनों इंग्लैंड में एक नई भूमिका में दिख रहे हैं। वे आजकल कमेंट्री के मैदान में उतरे हुए हैं। कार्तिक ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 8:27:41

क्या ऐसे होते हैं सोशल मीडिया यूजर्स? कमेंटेटर बने कार्तिक को बगैर किसी गलती के पड़ीं गालियां!

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इन दिनों इंग्लैंड में एक नई भूमिका में दिख रहे हैं। वे आजकल कमेंट्री के मैदान में उतरे हुए हैं। कार्तिक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में कमेंट्री करने गए थे लेकिन इसके बाद उनका कॉन्ट्रेक्ट इंग्लैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज के लिए भी हो गया। कार्तिक ने खुलासा किया है कि उन्हें बरसात से बाधित डब्ल्यूटीसी के फाइनल के दौरान हजारों गालियां सुननी पड़ीं। कार्तिक ने गौरव कपूर के पोडकास्ट में बताया कि मैंने बस इतना सा कहा था कि बारिश हो रही है। बस इसी बात पर लोगों ने मुझे गालियां सुनाई। यही नहीं रोज जल्दी नहीं उठने पर भी मुझे गालियां दी गई।

सोशल मीडिया पर लोग ज्यादा ही गंभीर होते हैं। खुद को वेदरमैन बताना दोधारी तलवार साबित हुई। पहले दिन ढेर सारी तारीफ, दूसरे दिन बहुत खुशी हुई, तीसरे दिन यूजर्स मुझे गाली देने लगे। मैं सोना चाहता था यार; मैं मौसम की रिपोर्ट देने के लिए हर दिन सुबह 6 बजे नहीं उठ सकता। उन्होंने मुझे गालियां देनी शुरू की और लिखा-उठो, तुम क्या कर रहे हो। मुझे आसमान में बादल हैं और बारिश हो रही है जैसे शब्दों के लिए भी गालियां पड़ी।

कार्तिक इस बात के लिए भी फंस गए थे विवाद में

कार्तिक कमेंट्री के दौरान एक विवाद में फंस गए थे। कार्तिक ने कह दिया था कि दूसरों के बैट और पत्नियां ही पसंद आती हैं, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया। कार्तिक ने इंग्लैंड-श्रीलंका के दूसरे वनडे के दौरान कहा कि ज्यादातर बल्लेबाजों को खुद के बल्ले पसंद नहीं आते। उन्हें या तो किसी और का बल्ला पसंद है। बल्ले हमेशा पड़ोसी की पत्नी की तरह होते हैं जो हमेशा पसंद आते हैं। बात बढ़ने पर टिप्पणी के तीन दिन बाद कार्तिक को माफी मांगनी पड़ गई।

कार्तिक ने अभी नहीं लिया है संन्यास

36 वर्षीय कार्तिक ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है और वे दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने संन्यास लिए बगैर कमेंट्री में अपना डेब्यू किया हो। साल 2019 के वनडे विश्व कप के बाद कार्तिक को टीम इंडिया से हटा दिया गया था। फिलहाल वे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सदस्य हैं। कार्तिक कई बार कमाल की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दिखा अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं। हालांकि प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने से वे टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत