Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ढाका टेस्ट: न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने खेली विजयी पारी, बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया

ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 4:29:19

ढाका टेस्ट: न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने खेली विजयी पारी, बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया

ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया है। 137 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम ने यह टारगेट 6 विकेट खोकर हासिल किया। ढाका टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स दो बार न्यूजीलैंड के संकटमोचक बने। उन्होंने पहली पारी और दूसरी पारी में टीम को संभालने का काम किया। फिलिप्स ने पहली पारी में 87 और दूसरी पारी में नाबाद 40 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई।

इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पिच पर शुरू से ही स्पिनर्स को मदद मिली और बांग्लादेश के विकेट नियमित अंतराल में गिरते रहे। पहले सेशन में 15 ओवर के भीतर ही बांग्लादेश की टीम 47 रन पर टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाज को खो चुकी थी। यहां से मुशफिकुर रहीम (35) और शहादत हुसैन (31) ने 57 रन की साझेदारी कर बांग्ला टीम को 100 के पार पहुंचाया। इसी स्कोर पर मुशफिकुर फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के कारण आउट दिए गए। इसके बाद पूरी बांग्ला टीम 172 रन सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर और ग्लैन फिलिप्स ने 3-3, एजाज पटेल ने 2 और टीम साउदी ने एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के इस लाजवाब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेशी स्पिनर्स ने कहर बरपाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के स्पिनर्स कीवी टीम को 55 रन पर 5 झटके दे चुके थे। तैजुल इस्लाम ने 3 और मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट चटकाए। इस तरह मैच के पहले दिन कीवी टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई थी।

फिलिप्स और सैंटनर की साझेदारी ने जिताया

न्यूजीलैंड को छठा झटका 69 के स्कोर पर ही लग गया था। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच हुई 68 रन की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। मिचेल सैंटनर 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
ग्लेन फिलिप्स के 87 रन ने न्यूजीलैंड को बचाया

खराब मौसम और बारिश के चतले मैच के दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और तीसरे दिन भी सीमित ओवर ही फेंके जा सके। यहां ग्लेन फिलिप्स ने कीवी पारी को संभाला। उन्होंने 72 गेंद पर 87 रन जड़ते हुए न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 8 रन की लीड दिला थी। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के दो विकेट भी चलते कर दिए।

न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने बरपाया कहर


चौथे दिन की शुरुआत में बांग्लादेश की टीम 2 विकेट खोकर 38 रन के स्कोर से आगे बढ़ी। सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन ने 59 रन की लाजवाब पारी खेली। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला। यहां बांग्लादेश की दूसरी पारी महज 144 रन पर ढेर हो गई। कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने 57 रन खर्च कर 6 विकेट झटकते हुए बांग्लादेश को पूरी तरह तोड़ दिया। मिचेल सेंटनर ने भी तीन विकेट चटकाए। इस तरह न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए महज 137 रन का टारगेट था।

एक बार फिर फिलिप्स बने पालनहार


स्पिन ट्रैक पर यह टारगेट भी आसान नहीं था। न्यूजीलैंड की टीम 69 रन पर ही अपने 6 विकेट गंवा बैठी थी। मेंहदी हसन मिराज के तीन झटकों और तैजुल इस्लाम के दो विकटों ने न्यूजीलैंड को एक बार फिर बैकफुट पर ला दिया था। लेकिन यहां से एक बार फिर ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ 40 रन जड़े। उनके साथ मिचेल सेंटनर ने भी 35 रन की पारी खेली। दोनों के बीच नाबाद 70 रन की साझेदारी हुई और न्यूजीलैंड यह मुकाबला 4 विकेट से जीत गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology