न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवदत्त हुए 21 के, श्रीलंका गई टीम इंडिया के हैं सदस्य, BCCI ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बुधवार (7 जुलाई) को बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का भी जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 7:56:03

देवदत्त हुए 21 के, श्रीलंका गई टीम इंडिया के हैं सदस्य, BCCI ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बुधवार (7 जुलाई) को बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का भी जन्मदिन है। धोनी जहां आज 40 साल के हो गए, वहीं देवदत्त ने 21 साल पूरे कर लिए। देवदत्त का जन्म केरल के इडप्पल शहर में हुआ था। हालांकि वे घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं। देवदत्त फिलहाल टीम इंडिया के साथ 3-3 मैच की वनडे व टी20 सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर हैं।

उन्हें पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी ट्विटर पर देवदत्त को बर्थडे की बधाई दी। बोर्ड ने 30 सैकंड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देवदत्त नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए गेंद को अच्छी टाइमिंग से खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने लिखा कि नेट्स पर गेंद को शानदार ढंग से टाइम करने वाले बर्थडे बॉय के खास 30 सैकंड। आपको जन्मदिन मुबारक हो devdpd07. बीसीसीआई ने बाद में एक और वीडियो शेयर किया जिसमें देवदत्त साथियों के बीच केट काटते और बोलते नजर आ रहे हैं।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ठोका था शतक

देवदत्त इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वे कप्तान शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। देवदत्त आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से ओपनिंग करते हैं। इस साल आईपीएल स्थगित होने से पहले उनके 6 मैच में 195 रन हो गए थे। इसमें उनकी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई में खेली गई नाबाद 101 रन की पारी भी शुमार है। ये आईपीएल में उनका पहला शतक है। देवदत्त ने पिछले आईपीएल में आरसीबी के लिए 15 मैच में 124 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 473 रन जुटाए थे।

ये हैं देवदत्त से जुड़े कुछ खास रिकार्ड्स

- आईपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज (20 साल 289 दिन)।
- आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज।
- आईपीएल के डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन (473) बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी। अनकैप्ड का मतलब है जिसने भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो।
- विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में लगातार चार शतक लगाने का रिकॉर्ड।
- घरेलू सत्र (2019/20) में विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20) में सबसे ज्यादा रन।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत