न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल द्रविड़ से बातचीत के बाद ही हेड कोच को लेकर होगा निर्णय, वीवीएस लक्ष्मण की सम्भावना ज्यादा

BCCI नेऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को कोच की जिम्मेदारी सौंपी है, ऐसे में यह संकेत भी मिल रहे हैं राहुल द्रविड़ से बातचीत होने के बाद ही वीवीएस लक्ष्मण को प्रमुख कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 10:47:35

राहुल द्रविड़ से बातचीत के बाद ही हेड कोच को लेकर होगा निर्णय, वीवीएस लक्ष्मण की सम्भावना ज्यादा

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी पूरा हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल गंवाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने कहा था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित हैं। मुझे अभी इस बारे में सोचने का वक्त नहीं मिला। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारी उनसे बातचीत करने के बाद ही हेड कोच को लेकर कोई फैसला करेंगे। BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को कोच की जिम्मेदारी सौंपी है, ऐसे में यह संकेत भी मिल रहे हैं राहुल द्रविड़ से बातचीत होने के बाद ही वीवीएस लक्ष्मण को प्रमुख कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लक्ष्मण अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी तक बढ़ सकता है कार्यकाल

ऐसी भी संभावना है कि उनके कार्यकाल को चैंपियंस ट्रॉफी तक के लिए बढ़ा दिया जाए। वैसे इसके पीछे जायज कारण भी दिखते हैं। अगले साल 4 से 30 जून के बीच टी20 विश्व कप खेला जाना है। उसके शुरू होने में करीब 6 महीने ही शेष हैं। साल 2025 में फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी है। मतलब दोनों बड़े टूर्नामेंट्स के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। यही नहीं मार्च 2024 के बाद खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे।

नए कोच के पास नहीं होगा ज्यादा वक्त

ऐसे में किसी नए कोच को टीम के साथ तालमेल बैठाने के लिए सिर्फ 3 महीने ही मिल पाएंगे। वहीं, राहुल द्रविड़ टीम के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। टीम में मौजूद खिलाड़ियों के साथ उनका तालमेल अच्छा है। खिलाड़ी उनका काफी सम्मान करते हैं। कप्तान रोहित शर्मा खुद कह चुके हैं कि वह मुश्किल समय में हमारे साथ डटे रहे।

विश्व कप 2019 के बाद शास्त्री का भी बढ़ा था कार्यकाल

राहुल द्रविड़ के हेड कोच रहते हुए टीम इंडिया भले ही आईसीसी का कोई इवेंट नहीं जीत पाई हो, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचना भी कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा। वैसे भी 2019 विश्व कप में सेमीफाइनल की हार के बाद तत्कालीन हेड कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल 13 जून को पूरा हो गया था, लेकिन बाद में 16 अगस्त 2019 को 2021 टी20 वर्ल्ड कप बढ़ा दिया गया था।

बतौर कोच ये हैं राहुल द्रविड़ की उपलब्धियां

टी20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थी। इसके बाद राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। राहुल द्रविड़ का करार दो साल का था। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 क्रिकेट विश्व कप और 2023 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला और 2022 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सेमीफाइनलिस्ट रही। एशिया कप 2023 भी जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत