Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने विदाई मैच में इन रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहे डेविड वॉर्नर, रचा इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों की बात करें तो इस मामले में सबसे ऊपर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने कुल 13378 रन बनाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 3:42:59

अपने विदाई मैच में इन रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहे डेविड वॉर्नर, रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सिडनी में आखिरी मुकाबले के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जाते-जाते भी वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड तोड़ गए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इन दोनों दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। सिडनी टेस्ट में डेविड वॉर्नर ने 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से सीरीज जीत ली है।

डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली है। इसके साथ वॉर्नर के टेस्ट करियर का अंत कुल 8786 रनों के साथ हुआ है। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एबी डी विलियर्स (8765) और वीवीएस लक्ष्मण (8781) को पछाड़ते हुए 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वॉर्नर ने ये रन कुल 112 टेस्ट की 205 पारियों में 44.59 की औसत के साथ बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 26 शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बने

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों की बात करें तो इस मामले में सबसे ऊपर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने कुल 13378 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर एलन बॉर्डर 11174 रन, तीसरे पर स्टीव वॉ 10927 रन और 9514 रन के साथ चौथे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं। इस सूची में वॉर्नर 5वें पायदान पर हैं। उन्होंने हाल ही में माइकल क्लार्क 8643 रन को पछाड़ा था।
अब सिर्फ टी20 खेलेंगे वॉर्नर


बता दें कि डेविड वॉर्नर ने पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। सिडनी टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट रहा। वह पहले ही वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। अब वॉर्नर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनकी जरूरत पड़ेगी तो वह वनडे में फिर से वापसी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology