न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदाई सीरीज के पहले मैच में डेविड वॉर्नर ने लगाया शतक, आस्ट्रेलिया की पाक के खिलाफ मजबूत शुरूआत

डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में 14 रन बना डाले और अफरीदी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 1:26:29

विदाई सीरीज के पहले मैच में डेविड वॉर्नर ने लगाया शतक, आस्ट्रेलिया की पाक के खिलाफ मजबूत शुरूआत

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान का पहला टेस्ट पर्थ स्टेडियम पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले ही ओवर में अपने इरादे साफ कर दिए। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में 14 रन बना डाले और अफरीदी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वहीं, वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक भी पूरा कर लिया है। चाय तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं।

डेविड वॉर्नर ने ठोका 26वां टेस्ट शतक

डेविड वॉर्नर 149 गेंदों पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 111 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका ये 26वां टेस्ट शतक है। ये शतक वॉर्नर के लिए बेहद खास है, क्योंकि ये शतक विदाई टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में आया है। बता दें कि इस सीरीज के बाद वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

मैच का हाल

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चाय से पहले तक दो विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 149 गेंदों पर 15 चौके और 1 सिक्स की मदद से 111 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं तो वहीं स्टीव स्मिथ 34 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले उस्मान ख्वाजा 98 गेंदों पर 41 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं तो मार्नस लाबुशेन 25 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिए हैं।

शाहीन ने की नसीम शाह की बराबरी

शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में 14 रन लुटाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में 2002 के बाद से अब तक ये संयुक्त रूप से दूसरा सबसे महंगा ओपनिंग ओवर रहा। 2012 में इससे पहले मीरपुर में वेस्टइंडीज-बांग्लादेश के टेस्ट में सोहाग गाजी ने 18 रन दिए थे। इस तरह शाहीन अफरीदी ने नसीम शाह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। नसीम शाह ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट (2022) में 14 रन लुटाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत