डेविड वॉर्नर के सिर चढ़कर बोल रहा 'पठान' का जादू, शेयर किया वीडियो
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म ‘पठान’ रिलीज के पहले दिन ही दुनियाभार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई थी। ‘पठान’ का जादू ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के भी सिर चढ़कर बोल रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 28 Jan 2023 7:03:57
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म ‘पठान’ रिलीज के पहले दिन ही दुनियाभार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई थी। ‘पठान’ का जादू ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। दरअसल, डेविड वॉर्नर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ‘पठान’ बन गए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शाहरुख खान के कैरेक्टर की जगह डेविड वॉर्नर का फेस लगा हुआ है और वह दीपिका पादुकोण संग रोमांस कर रहे हैं।
डेविड वॉर्नर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और पसंद किया जा रहा है। डेविड वॉर्नर इससे पहले भी अपने वीडियोज़ में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों का तड़का लगाते आए हैं। यही कारण है कि डेविड वॉर्नर की भारत के सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग है।