Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत को भारत में ही टेस्ट सीरीज हराना चाहते हैं वार्नर, इस पूर्व कप्तान ने निकाली इंग्लैंड पर भड़ास

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की ख्वाहिश है कि उनकी टीम भारत को उसी के घर में टेस्ट सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 12:23:38

भारत को भारत में ही टेस्ट सीरीज हराना चाहते हैं वार्नर, इस पूर्व कप्तान ने निकाली इंग्लैंड पर भड़ास

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की ख्वाहिश है कि उनकी टीम भारत को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में मात दे। वे इंग्लैंड में एशेज सीरीज भी जीतना चाहते हैं। वार्नर ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मेलबोर्न टेस्ट में मिली जबरदस्त जीत के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि हमने अभी भी भारत को भारत में नहीं हराया है। ऐसा करना अच्छा होगा। जाहिर है इंग्लैंड में भी हमने 2019 में एक ड्रॉ सीरीज खेली थी, लेकिन उम्मीद है कि अगर मुझे मौका और मिला, तो मैं वापस जाने के बारे में सोच सकता हूं। वार्नर उम्र को कोई बाधा नहीं मानते हैं।

35 वर्षीय वार्नर ने कहा कि मुझे लगता है कि 39 साल के इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन इन दिनों बड़ी उम्र के क्रिकेटर्स के लिए बेंचमार्क सेट कर रहे हैं। यह मेरी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और बोर्ड पर रन बनाने के बारे में है। पहले दो टेस्ट में मैं वास्तव में एक सही बल्लेबाज की तरह दिखा। यह लगभग ऐसा है जैसे मैंने करियर को फिर से संवारा है। वार्नर ब्रिसबेन और एडिलेड में नर्वस नाइंटीज के शिकार होकर शतक से चूक गए थे।


david warner,nasser hussain,ashes series,australia,england,sports news in hindi बल्लेबाजों की तकनीकी कमी उजागर हुई : नासिर हुसैन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने एशेज सीरीज गंवाने पर जमकर भड़ास निकाली है। 53 वर्षीय हुसैन ने कहा कि इंग्लैंड ने लड़ाई किए बगैर सीरीज गंवा दी। हुसैन ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा कि वैसे न्यूज फ्लैश या हैरानी नहीं है। एंड्रयू स्ट्रॉस की टीम की शानदार जीत अपवाद थी, वरना इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष ही किया है। मगर यह एशेज सीरीज गड़बड़ लगी और इंग्लैंड ने प्रयास नहीं किया। इनका टेस्ट क्रिकेट पूरे साल गड़बड़ रहा।

पिछले 15 सालों में यह खराब लगता है कि दो बार 5-0 और एक बार 4-0 से सीरीज गंवाई क्योंकि यह कुछ समय की बात है और अब समय आ गया है कि इंग्लैंड खुद पर अच्छी तरह ध्यान दे। ऑस्ट्रेलिया के क्वालिटी बॉलिंग अटैक ने अंग्रेज बल्लेबाजों की तकनीक की कमजोरी उजागर की। इस आंकड़े को देखिए कि एक्सट्रा रन इस साल इंग्लैंड के तीसरे सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर रहे। इससे आपको सब चीजें देखने को मिल जाती है कि जो रूट और बाकियों में क्या फर्क है। यह दिखाता है कि हमारी लाल गेंद बल्लेबाजी किस स्तर पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology