Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने इस दिग्गज से की पंत की तुलना, KP को इस बात पर आया गुस्सा, जाफर ने बताया DRS का मतलब...

भारत के युवा विकेटकीपर और बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कुछ ही समय में दिखा दिया है कि वे कितने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 10:54:03

इन्होंने इस दिग्गज से की पंत की तुलना, KP को इस बात पर आया गुस्सा, जाफर ने बताया DRS का मतलब...

भारत के युवा विकेटकीपर और बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कुछ ही समय में दिखा दिया है कि वे कितने प्रतिभावान हैं। अंडर-19 विश्व कप के बाद पंत ने आईपीएल में भी धूम मचाई। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद पंत तीनों फॉर्मेट में भारत के मुख्य विकेटकीपर हो गए हैं। पंत ने लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 58 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। इंग्लैंड के एक पूर्व खिलाड़ी डेविड लॉयड ने पंत की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से की है।

लॉयड ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा कि उन्हें पंत को देखकर गिलक्रिस्ट की याद आती है। पंत का काम अटैक करना है और इसी मायने में वे गिलक्रिस्ट की याद दिलाते हैं। इंग्लैंड ने दो विकेट जल्दी ले लिए थे और फिर पंत आए। उस समय दिनेश कार्तिक ने मुझसे पूछा कि क्या आप एक पूर्व कोच होने के नाते पंत से लगाम लगाने को कहेंगे? मैंने कहा नहीं। यह उनका काम है कि वह विपक्षी टीम पर अटैक करें चाहे स्थिति कैसी भी हो। उन्हें देख मुझे गिलक्रिस्ट की याद आती है।


पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने किया ट्वीट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (केपी) को लगता है कि इस समय जो रूट और जेम्स एंडरसन ही भारत के खिलाफ खेल रहे हैं बाकी अंग्रेज टीम का कोई और खिलाड़ी नहीं। पीटरसन ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के खत्म होने के बाद यह बात कही। भारत को 364 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने 119/3 रन बना लिए थे। रूट ने पहले टेस्ट में शतक जमाया। एंडरसन ने लॉर्ड्स में पांच विकेट झटके। पीटरसन ने ट्वीट करते हुए लिखा, तो इस समय हकीकत में जिम्मी (जेम्स एंडरसन) और जो रूट भारत के खिलाफ खेल रहे हैं। किसी और को आगे आकर जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। STAND UP QUICK. दूसरे टेस्ट की बात करें तो एंडरसन को पहली पारी में थोड़ा बहुत ऑली रोबिनसन से सपोर्ट मिला, बाकी और तीन गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके।


वसीम जाफर ने मोहम्मद सिराज को किया ट्रोल!

लॉर्ड्स में दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक बड़ी गलती के कारण सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैन्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने वालों में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर भी शामिल हैं। दरअसल सिराज ने खेल के दूसरे दिन 2-2 बार गलत डीआरएस लिया और दोनों बार थर्ड अंपायर ने उसे नकार दिया। पंत के लाख मना करने पर भी सिराज ने कोहली को डीआरएस लेने के लिए मजबूर कर दिया। सिराज की गलती पर जाफर ने मजे लेते हुए ट्वीट किया और डीआरएस का नया ही मतलब बता दिया। जाफर के ट्वीट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और उसे शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल जाफर ने ट्वीट किया और लिखा, डीआरएस : डॉन्ट रिव्यू सिराज।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology