Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

US Open 2023 के फाइनल में पहुँचे डेनिल मेदवेदेव, जोकोविच के साथ होगी खिताबी भिड़न्त

डेनिल मेदवेदेव ने यूएस ओपन 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज को हराकर फाइनल का टिकट कटवाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 4:29:00

US Open 2023 के फाइनल में पहुँचे डेनिल मेदवेदेव, जोकोविच के साथ होगी खिताबी भिड़न्त

डेनिल मेदवेदेव ने यूएस ओपन 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज को हराकर फाइनल का टिकट कटवाया। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा। 2021 के यूएस ओपन के फाइनल में भी दोनों ही खिलाड़ियों की भिड़ंत हुई थी, अब एक बार फिर दोनों का मुकाबला होना है।

डेनिल मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में कार्लोस अल्कराज को 7-6, 6-1, 3-6, 6-3 से शिकस्त दी। डेनिल मेदवेदेव ने मुकाबले का पहला सेट बड़ा ही करीब जाकर 7-6 से जीता। इसके बाद दूसरे सेट में उन्होंने अल्कराज को 6-1 से करारी शिकस्त दी। हालांकि तीसरे सेट में डेनिल मेदवेदेव को 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चौथे सेट में एक बार फिर डेनिल मेदवेदेव ने जीत अपने नाम की। इस बार मेदवेदेव ने अल्काराज को 6-3 से हराया।

मेदवेदेव ने लिया पुराना बदला

रूस के मेदवेदेव की अल्कराज के खिलाफ जीत को आप पुराना बदला भी कहे सकते हैं। अल्कराज ने रूसी खिलाड़ी को इस साल की शुरुआत में विंबलडन के सेमीफाइनल में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। अब मेदवेदेव ने स्पेन को यूएस ओपन के सेमीफाइनल में अल्कराज को हराकर कहीं न कहीं बात बराबर कर ली है। मेदवेदेव ने इस जीत के साथ अल्कराज से हेड टू हेड में भी बराबरी कर ली है, जहां पहले स्पेनिश खिलाड़ी मेदवेदेव से आगे थे।

यूएस ओपन 2021 को दोहराना चाहेंगे मेदवेदेव

यूएस ओपन 2021 के फाइनल में मेदवेदेव ने नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब अपने नाम किया था, जो मेदवेदेव की पहली ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी थी। मेदवेदेव ने 2021 के खिताबी मुकाबले में जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 एकतरफा शिकस्त दी थी। मेदवेदेव एक बार फिर 2021 के यूएस ओपन के फाइनल को दोहराना चाहेंगे, जहां वे विजयी रहे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन किस पर भारी पड़कर खिताब अपने नाम करता है। बता दें कि फाइनल मैच 10 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा।

वहीं, अगर बात नोवाक जोकोविच की करें तो उन्होंने शुक्रवार को 6-3, 6-2, 7-6 (7/4) से 20 वर्षीय बेन शेल्टन को सेमीफाइनल मुकाबले में रौंद दिया। वे 10वीं बार यूएस ओपन के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे हैं। ग्रैंड स्लैम के नजदीक पहुंचे नोवाक जोकोविच ने कहा, "एक और ग्रैंड स्लैम फाइनल। मैं जहां हूं, उससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता।''

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology