Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK को IPL टीम में चाहिए एक खिलाड़ी, आर. अश्विन ने बताया एक नाम

रायुडू के रिप्लेसमेंट के लिए CSK में कई खिलाड़ियों का नाम चल रहा है। इन खिलाड़ियों के नामों के इतर कभी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे टीम इंडिया के आर.अश्विन ने उस खिलाड़ी के नाम की घोषणा अपने यूट्यूब चैनल पर की है, जिसे सीएसके अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। अश्विन का यह भी कहना है कि यह खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी की भी पसन्द हो सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 4:32:46

CSK को IPL टीम में चाहिए एक खिलाड़ी, आर. अश्विन ने बताया एक नाम

आने वाली 19 दिसम्बर को दुबई में IPL के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। इस नीलामी में कई टीमें अपने यहाँ खाली हुए स्थानों को भरने का प्रयास करेंगी। गत वर्ष की विजेता CSK की टीम में भी अंबाती रायुडू के संन्यास लेने के कारण एक जगह खाली है, जिसे वह भरना चाहेगी। इससे पहले फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर चुकी हैं। हर बार की तरह एक बार फिर नीलामी में सबकी निगाहें चेन्नई सुपर किंग्स पर होंगी। महेंद्र सिंह धोनी की टीम हमेशा कुछ ऐसे खिलाड़ियों को खरीदती है जिनका अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म हो चुका होता है।

अश्विन ने बताया उस खिलाड़ी का नाम

रायुडू के रिप्लेसमेंट के लिए CSK में कई खिलाड़ियों का नाम चल रहा है। इन खिलाड़ियों के नामों के इतर कभी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे टीम इंडिया के आर.अश्विन ने उस खिलाड़ी के नाम की घोषणा अपने यूट्यूब चैनल पर की है, जिसे सीएसके अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। अश्विन का यह भी कहना है कि यह खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी की भी पसन्द हो सकता है।

क्या कहा है अश्विन ने?

अश्विन ने कहा है, “मुझे लगता है कि सीएसके करुण नायर पर निवेश करना चाहेंगे। फ्रेंचाइजी को अंबाती रायुडू के रिप्लेसमेंट की तलाश है। नंबर 4 के लिए शाहरुख खान सही विकल्प नहीं हैं। टीम किसी लेफ्ट हैंडर को भी चुन सकती है, लेकिन सीएसके नए खिलाड़ियों के साथ कम जाती है। उन्होंने कभी किसी ऐसे खिलाड़ी के साथ नहीं खेला जिसका प्रदर्शन उसके पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा रहा हो। इसलिए करुण नायर को पीली जर्सी में देखने के लिए तैयार हो जाइए।’
धोनी की भी पसंद हो सकते हैं करुण नायर- अश्विन

अश्विन ने आगे कहा कि करुण नायर एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। नायर को स्पिन अच्छे से खेलना आता है। वह स्विप और रिवर्स स्विप अच्छा खेलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह धोनी की भी पसंद होंगे। नायर के लिए चेन्नई यादगार भी है क्योंकि वह यहां इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगा चुके हैं।’

करुण नायर में हैदराबाद भी दिखा सकती है दिलचस्पी

अश्विन ने यह भी बताया कि करुण नायर में सीएसके के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद भी दिलचस्पी दिखा सकती है। करुण नायर हैदराबाद में भी जा सकते हैं। निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। हैदराबाद फ्रेंचाइजी करुण नायर को लेने के लिए अच्छा पैसा खर्च कर सकती है। अश्विन ने कहा कि करुण नायर को पिछले 3-4 साल में कठिन समय देखना पड़ा है, क्योंकि कोई खिलाड़ी नहीं चाहेगा कि आप टेस्ट में तिहरा शतक लगाने के बाद बाहर बैठे रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख