Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024: तेज गेंदबाज के रूप में हर्षल पटेल को अपने साथ जोड़ सकती है CSK

महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में कहा जा रहा है कि उसे एक तेज गेंदबाज की आवश्यकता है। इसके लिए वह हर्षल पटेल को अपने साथ जोड़ना का प्रयास कर सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की पाँच बार की विजेता टीम रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 4:55:13

IPL 2024: तेज गेंदबाज के रूप में हर्षल पटेल को अपने साथ जोड़ सकती है CSK

19 दिसम्बर को आईपीएल का मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। इस ऑक्शन के पहले खिलाड़ियों को अपने जोड़ने या खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा चिंतन हो रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में कहा जा रहा है कि उसे एक तेज गेंदबाज की आवश्यकता है। इसके लिए वह हर्षल पटेल को अपने साथ जोड़ना का प्रयास कर सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की पाँच बार की विजेता टीम रही है।

क्या कहना है इरफान पठान का?

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा है कि सीएसके के पास बहुत सारे तेज गेंदबाज हैं, लेकिन उनके नियमित रूप से चोटिल होने के खतरे को देखते हुए फ्रेंचाइजी को एक नए तेज गेंदबाज की तलाश हो सकती है। इरफान पठान ने इस दौरान दीपक चाहर और मथीसा पथिराना का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अगर यह दोनों गेंदबाज एक साथ चोटिल हो गए तो मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी, इसलिए हर्षल पटेल जैसा गेंदबाज सीएसके खरीद सकती है या फिर हो सकता है सीएसके फ्रेंचाइजी हर्षल पटेल को ही अपने साथ जोड़ लें।

आरसीबी ने रिलीज किया है हर्षल को

ज्ञातव्य है कि हर्षल पटेल को मिनी ऑक्शन से पहले आरसीबी ने रिलीज कर दिया है। 2021 सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हर्षल पटेल सीएसके के साथ इसलिए भी जा सकते हैं क्योंकि आरसीबी में रहते हुए उन्होंने बेंगलुरु की परिस्थितियों में काफी क्रिकेट खेला है और चेन्नई की कंडीशन और बेंगलुरु की कंडीशन काफी समान हैं, इसलिए पठान का मानना है कि सीएसके नीलामी में हर्षल को साइन कर सकती है।
बेन स्टोक्स का रिप्लेसमेंट कौन?

गौरतलब है कि मिनी ऑक्शन से पहले सीएसके ने बेन स्टोक्स को भी रिलीज किया है तो ऐसे में फ्रेंचाइजी को उनके रिप्लेसमेंट की भी तलाश होगी। गेंदबाजी यूनिट के लिहाज से हर्षल अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। हालांकि बेन स्टोक्स ने खुद ही आईपीएल 2024 से आराम लेने का फैसला किया था। इस साल सीएसके में स्टोक्स के अलावा अंबाती रायुडू भी नहीं होंगे, क्योंकि पिछले साल उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। सीएसके को स्टोक्स के जैसे ही एक ऑलराउंडर की भी तलाश होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology