25 साल के क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी मर्सडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई और वह पलट गई। कार को ऋषभ पंत खुद चला रहे थे।
![सिर, पीठ और पैर में चोटें...आग लगने के बाद पलटी कार, बाल-बाल बचे क्रिकेटर ऋषभ पंत; तस्वीरें cricketer rishabh pant car accident photos]()
उत्तराखंड DG अशोक कुमार के मुताबिक, पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है।