न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs SL T20 Series: हार्दिक पंड्या, पृथ्‍वी शॉ सहित 9 खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे टी20 सीरिज!, आज दूसरा मैच होना लगभग तय

क्रिकबज की खबर के मुताबिक क्रुणाल पांड्या को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है और दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के आयोजन को भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है। हालांकि इस मुकाबले में 9 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 12:14:14

IND vs SL T20 Series:  हार्दिक पंड्या, पृथ्‍वी शॉ सहित 9 खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे टी20 सीरिज!, आज दूसरा मैच होना लगभग तय

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के बचे हुए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों पर क्रुणाल पांड्या की कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संकट के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों मैचों का आयोजन अब लगभग तय हो गया है। सीरीज का दूसरा टी20 मैच पहले 27 जुलाई को खेला जाना था लेकिन क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमि आने के बाद मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। क्रुणाल के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए 8 अन्य खिलाड़ियों को भी आइसोलेट कर दिया गया था, लेकिन इन आठों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। क्रिकबज की खबर के मुताबिक क्रुणाल पांड्या को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है और दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के आयोजन को भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है। हालांकि इस मुकाबले में 9 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

न्यूज़18 की खबर के अनुसार पृथ्‍वी शॉ (Prithvi Shaw), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), इशान किशन (Ishan Kishan), सलामी बल्‍लेबाज देवदत्‍त पडिक्‍कल और कृष्‍णप्‍पा गौतम श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे।

श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आज और कल का मैच खेला जा सकेगा। इसके अलावा इस अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि की कि क्रुणाल को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी कोलंबो के ताज समुद्र होटल में ही रुके हुए हैं। अच्‍छी खबर यह है कि क्रुणाल के सबसे करीबी संपर्क वाले सभी 8 लोगों की पहली कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सूत्र के अनुसार दोनों टीमों के खिलाड़ियों का बुधवार को फिर से टेस्‍ट होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?