न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट पर आया कपिल देव का रिएक्शन, बोले - 'आप ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं तो अकेले ड्राइव... '

कपिल देव ने कहा है कि कैसे ऋषभ पंत अपने लिए एक ड्राइवर रख सकते थे, जो उनके साथ हुई इस दुर्घटना को टाल सकता था। 25 साल के क्रिकेटर ने दावा किया है कि इस एक्सीडेंट की वजह एक गड्ढा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 4:47:28

ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट पर आया कपिल देव का रिएक्शन, बोले -  'आप ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं तो अकेले ड्राइव... '

30 दिसंबर की सुबह करीब 5:15 बजे क्रिकेटर ऋषभ पंत रुड़की में अपने घर आ रहे थे। घर से करीब 10 किलोमीटर पहले गुरुकुल नारसन चौकी के सामने एक ब्लैक स्पॉट के चलते वे हादसे का शिकार हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बाद देश-विदेश के क्रिकेटरों ने अपने रिएक्शन दिए है। वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इस बीच कपिल देव ने कहा है कि ऋषभ पंत एक ड्राइवर रख सकते हैं। कपिल देव ने कहा है कि वह समझते हैं कि उनके जैसे युवा लग्जरी कारों के लिए काफी जुनूनी हैं और स्पीड का ध्यान नहीं रखते हैं।

कपिल देव ने कहा है कि कैसे ऋषभ पंत अपने लिए एक ड्राइवर रख सकते थे, जो उनके साथ हुई इस दुर्घटना को टाल सकता था। 25 साल के क्रिकेटर ने दावा किया है कि इस एक्सीडेंट की वजह एक गड्ढा था। हालांकि, उत्तराखंड पुलिस के बयान में कहा गया है कि ऋषभ पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी। इन सबके बीच कपिल देव ने कहा है कि ऋषभ पंत को अपना ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि उनके सामने अभी लंबा करियर है।

कपिल देव ने एबीपी न्यूज पर कहा, 'यह एक सीख है। जब मैं एक उभरता हुआ क्रिकेटर था, तो मुझे एक मोटरसाइकिल दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। उस दिन के बाद से मेरे भाई ने मुझे मोटरसाइकिल छूने भी नहीं दिया। मैं बस भगवान का शुक्रगुजार हूं कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'हां… आपके पास शानदार गति वाली एक अच्छी दिखने वाली कार है, लेकिन आपको सावधान रहना होगा। आप आसानी से ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं, आपको इसे अकेले ड्राइव करने की जरूरत नहीं है। मैं समझता हूं कि किसी को ऐसी चीजों के लिए शौक या जुनून भी होता है, उसकी उम्र में ऐसा होना स्वाभाविक है, लेकिन आपकी जिम्मेदारियां भी होती हैं। केवल आप ही अपना ख्याल रख सकते हैं। आपको अपने लिए चीजें तय करनी होंगी।'

बता दे, रुड़की में जिस जगह क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था। वहां NHAI की टीम के सर्वे के बाद गड्ढा भर दिया गया है। इसके अलावा ब्लैक स्पॉट और मिट्टी के टीले के आस-पास भी रेडियम साइन बोर्ड लगाए हैं। जिससे कि रात में दूर से ही ब्लैक स्पॉट को देखा जा सके। रुड़की के गुरुकुल नारसन में NH-58 पर 30 दिसंबर की सुबह ऋषभ का एक्सीडेंट हुआ था। इसकी वजह एक गड्ढा और सड़क में बना मिट्टी का टीला था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?