न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs PAK Final: क्या पसीना और ओस पलट देंगे मैच? भारत के सामने गंभीर चेतावनी

चिंता सिर्फ गेंदबाज़ी तक सीमित नहीं रही। तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे अहम खिलाड़ी बीच मैच में मैदान से बाहर जाते दिखे — किसी को मांसपेशियों में खिंचाव तो किसी को ऐंठन ने परेशान किया। दुबई की गर्मी खिलाड़ियों पर साफ असर डालती नजर आई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 4:41:35

IND vs PAK Final: क्या पसीना और ओस पलट देंगे मैच? भारत के सामने गंभीर चेतावनी

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है, लेकिन शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जब रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला होना है, तो हालात पहले जितने आसान नहीं दिख रहे।

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने भले ही टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया हो, लेकिन दूसरी पारी में गेंदबाजी लड़खड़ाती नजर आई। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे गेंदबाजों को रन पड़ते देखना हैरानीजनक था, खासकर जब पथुम निसांका ने सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ दिया।

भारतीय गेंदबाजों की हालत देख यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं कि फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को और भी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। श्रीलंका की टीम अगर अंतिम दो ओवरों में अपना संतुलन न खोती, तो शायद भारत की जीत की लकीर वहीं टूट जाती।

हालांकि, चिंता सिर्फ गेंदबाज़ी तक सीमित नहीं रही। तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे अहम खिलाड़ी बीच मैच में मैदान से बाहर जाते दिखे — किसी को मांसपेशियों में खिंचाव तो किसी को ऐंठन ने परेशान किया। दुबई की गर्मी खिलाड़ियों पर साफ असर डालती नजर आई।

बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ज़रूर कहा कि अभिषेक अब ठीक हैं, लेकिन हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर शनिवार को अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर हार्दिक फाइनल में नहीं खेलते हैं तो भारत को शुरुआती गेंदबाज के रूप में बड़ा झटका लगेगा।

फिलहाल भारत के पास अर्शदीप और हर्षित के रूप में विकल्प हैं, लेकिन शुक्रवार को दोनों ने नई गेंद से खास असर नहीं डाला। हां, अर्शदीप ने डेथ ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हर्षित की गेंदों पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आसानी से रन बटोरे।

दूसरी ओर, पावरप्ले में हल्की स्विंग की मौजूदगी ने भी रणनीति में बदलाव की संभावना को जन्म दिया है। अगर शुरुआती ओवरों में गेंद हिलती है, तो भारत के टॉप ऑर्डर को शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के सामने सतर्क रहना होगा।

पाकिस्तान की टीम अपेक्षाकृत ताज़ा और आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है, खासकर भारत की मुश्किलें देखने के बाद। भारत को श्रीलंका के खिलाफ आई कमजोरी को भुलाकर नए सिरे से फाइनल की तैयारी करनी होगी।

अब जब रविवार को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, तो खेल के दो 'अनदेखे विरोधी' सबसे ज्यादा असर डाल सकते हैं — क्रैम्प्स और ओस। ये दोनों ही फैक्टर ऐसे हैं जो बड़े से बड़े मुकाबले का रुख पलट सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत