न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CPL 2025: कीरोन पोलार्ड बने टी20 के 14 हजारी, अब क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड नजरों में

कीरोन पोलार्ड ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से भले ही वह दूर हों, लेकिन दुनियाभर की टी20 लीग में उनका बल्ला आज भी गूंजता है। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में खेलते हुए पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 2:49:40

CPL 2025: कीरोन पोलार्ड बने टी20 के 14 हजारी, अब क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड नजरों में

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से भले ही वह दूर हों, लेकिन दुनियाभर की टी20 लीग में उनका बल्ला आज भी गूंजता है। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में खेलते हुए पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं।

14 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज

तरौबा में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ मैच में पोलार्ड ने 9 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने 711 मैचों की 632 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया। उनका औसत करीब 32 और स्ट्राइक रेट 151 का है। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 64 अर्धशतक जड़े हैं।

पोलार्ड से पहले यह उपलब्धि सिर्फ क्रिस गेल ने हासिल की थी।


टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

—क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 463 मैच – 14,562 रन

—कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – 712 मैच – 14,000 रन

—एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) – 507 मैच – 13,931 रन

—डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 424 मैच – 13,595 रन

—शोएब मलिक (पाकिस्तान) – 557 मैच – 13,571 रन

अब पोलार्ड के पास गेल के 14,562 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

नाइट राइडर्स की शानदार जीत

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस रॉयल्स ने 6 विकेट पर 178 रन बनाए। शेरफन रदरफोर्ड ने 22 गेंदों पर 45 और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 15 गेंदों पर 31 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 13 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से जीत दर्ज की। कॉलिन मुनरो ने 66 और कप्तान निकोलस पूरन ने नाबाद 65 रन ठोके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?