न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CPL : सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स ने अंतिम गेंद पर जीता खिताब, होल्डिंग ने की संन्यास की घोषणा

टी20 टूर्नामेंट कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) को नया चैंपियन मिल गया है। बुधवार रात खेले गए फाइनल में सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Sep 2021 11:33:13

CPL : सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स ने अंतिम गेंद पर जीता खिताब, होल्डिंग ने की संन्यास की घोषणा

टी20 टूर्नामेंट कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) को नया चैंपियन मिल गया है। बुधवार रात खेले गए फाइनल में सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स ने सेंट लूसिया को अंतिम गेंद पर 3 विकेट से हरा दिया। सेंट लूसिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उसने रहकीम कॉर्नवॉल, कीमो पॉल और रोस्टन चेज की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। ओपनर कप्तान आंद्रे फ्लेचर और रहकीम ने पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े। फ्लेचर 11 रन पर आउट हुए। रहकीम और रोस्टन चेज ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। दोनों ने 43-43 रन की पारी खेली। बाद में कीमो पॉल ने 21 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 39 रन ठोके। फवाद अहमद और नसीम शाह ने 2-2 विकेट लिए।

cpl,st kitts and nevis patriots,saint lucia kings,chris gayle,dwayne bravo,dominic drakes,michael holding,sports news in hindi

खाता नहीं खोल पाए गेल, ड्रेक्स बने जीत के हीरो

जवाब में सेंट किट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर क्रिस गेल खाता खोले बगैर पैवेलियन लौट गए। एविन लुईस भी 6 रन ही बना सके। जोशुआ डीसिल्वा ने 32 गेंदों में 37 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 22 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। कप्तान ड्वेन ब्रावो भी 8 रन बनाकर चलते बने। सेंट किट्स को आखिरी 3 ओवर में 31 रन चाहिए थे और उसके पांच विकेट गिर चुके थे। डॉमिनिक ड्रेक्स और फैबियन एलेन ने 18वें ओवर में 10 रन जोड़े।

वहाब रियाज ने 19वें ओवर में 11 रन दिए, लेकिन पहली गेंद पर एलेन (20) और पांचवीं गेंद पर शेल्डन कॉट्रेल रन आउट हो गए। आखिरी तीन गेंद पर 7 रन चाहिए थे। ड्रेक्स ने अंतिम गेंद पर एक रन चुराकर टीम को जीत दिला दी। ड्रेक्स ने 24 गेंदों में नाबाद 48 रन जुटाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोस्टन चेज को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।

cpl,st kitts and nevis patriots,saint lucia kings,chris gayle,dwayne bravo,dominic drakes,michael holding,sports news in hindi

होल्डिंग ने आईपीएल में कमेंट्री करने से किया था मना क्योंकि…

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने कमेंट्री से संन्यास की घोषणा कर दी है। कमेंट्री में 66 वर्षीय होल्डिंग एक जाने-माने नाम हैं। वे पिछले 20 सालों से स्काई स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। होल्डिंग ने बढ़ती उम्र और क्रिकेट के बिजी शेड्यूल को देखते हुए कमेंट्री छोड़ने का मन बनाया है। होल्डिंग इस साल के बाद से कमेंट्री नहीं करेंगे। होल्डिंग ने 60 टेस्ट और 102 वनडे खेले थे और उन्होंने कुल 391 विकेट चटकाए। खेल से संन्यास के बाद उन्होंने कमेंट्री को करियर बनाया था।

जिस समय आईपीएल की शुरुआत हुई थी उस समय होल्डिंग ने इसकी कमेंट्री करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि इस क्रिकेट नहीं माना जा सकता। होल्डिंग ने इसी अप्रैल में एक शो में कहा था कि मुझे खुद पता नहीं कि मैं 2020 के बाद कितने दिनों तक कमेंट्री करूंगा। मैं अब जवान नहीं हूं। इतने बिजी शेड्यूल में काम करने में कठिनाई होगी। 1987 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले होल्डिंग को उनके प्रसिद्ध व्यावहारिक विश्लेषण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत