न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Copa America Cup : पेरू को हरा फाइनल में पहुंचा ब्राजील, अब अर्जेंटीना से भिड़ंत चाहते हैं नेमार क्योंकि...

खिताब के प्रबल दावेदार ब्राजील ने अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पेरू को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 12:41:35

Copa America Cup : पेरू को हरा फाइनल में पहुंचा ब्राजील, अब अर्जेंटीना से भिड़ंत चाहते हैं नेमार क्योंकि...

रियो डी जिनेरियो। खिताब के प्रबल दावेदार ब्राजील ने अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पेरू को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटा लिया। निल्टन सांतोस स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में एकमात्र गोल में स्टार स्ट्राइकर नेमार ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। 34वें मिनट में नेमार ने डिफेंडर अलेक्जेंडर कालेंस से गेंद लेकर लुकास पाकेटा को सौंपी, जिन्होंने उसे नेट में डालने में कोई चूक नहीं की।

हालांकि पेरू के गोलकीपर पेड्रो गालेसे ने कई गोल बचाए। पहले हाफ में नेमार और रिचार्लीसन के गोल वे नहीं बचाते तो पेरू को बड़ी हार झेलनी पड़ती। ग्रुप चरण में ब्राजील ने पेरू को 4-0 से रौंदा था। जीत के बाद नेमार ने कहा कि मैं चाहता हूं कि फाइनल अर्जेंटीना से हो। उस टीम में मेरे कई दोस्त हैं और मैं उनसे फाइनल ख्रेलना चाहता हूं। जीत तो ब्राजील की ही होगी।

ब्राजील पिछले 14 में से 9 बार पहुंचा है फाइनल में

ब्राजील के कोच टिटे ने सेमीफाइनल के लिए स्वीकार किया कि यह काफी थकाऊ मैच था। शारीरिक और मानसिक रूप से। कोपा अमेरिका मानसिक मैराथन से कम नहीं। ब्राजील पिछले 14 कोपा कप में से 9 बार फाइनल में पहुंच चुका है। इस बार उसे ऐन मौके पर मेजबान बनाया गया क्योंकि कोरोनो के चलते मूल मेजबान अर्जेंटीना और कोलंबिया पीछे हट गए थे। दो साल पहले नेमार चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे लेकिन ब्राजील ने पेरू को 3-1 से हराकर खिताब जीता था।

कोलंबिया के खिलाफ सेमीफाइनल में मेसी पर रहेंगी नजरें

कोपा कप के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे से अर्जेंटीना और कोलंबिया की टक्कर होगी। इसमें अर्जेंटीनी स्टार लियोनेल मेसी को कोलंबिया के गोलकीपर डेविड ओस्पिना का तिलिस्म तोड़ना होगा। मेसी इस समय जबर्दस्त फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में चार गोल करने के साथ चार में सहायता कर चुके हैं। इक्वाडोर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्होंने एक गोल किया। मेसी को अर्जेंटीना के साथ पहले बड़े खिताब का इंतजार है। अर्जेंटीना ने 1993 के कोपा अमेरिका के बाद से खिताब नहीं जीता है। कोलंबिया ने 2001 में कोपा अमेरिका जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत