न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Copa America Cup : कोलंबिया को हरा अर्जेंटीना फाइनल में, Euro Cup में इटली खिताब के करीब

कोपा अमेरिका कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दो दिग्गज टीमों अर्जेंटीना और ब्राजील के बीच टक्कर होगी। फाइनल 11 जुलाई को खेला ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 1:36:27

Copa America Cup : कोलंबिया को हरा अर्जेंटीना फाइनल में, Euro Cup में इटली खिताब के करीब

कोपा अमेरिका कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दो दिग्गज टीमों अर्जेंटीना और ब्राजील के बीच टक्कर होगी। फाइनल 11 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन ब्राजील में ही हो रहा है। अर्जेंटीना ने बुधवार सुबह खेले गए सेमीफाइनल में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मात दी। मैच के हीरो अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज रहे, जिन्होंने तीन पेनल्टी किक बचाई।

मार्टिनेज ने सांचेज, येरी माइना और एडविन कारडोना के शॉट रोके। अर्जेंटीना की ओर से लियोनेल मेसी, लिएंड्रो पारेडेज और लॉटेरो मार्टिनेज ने गोल किए। ब्राजीलिया के माने गारिंचा स्टेडियम में नियमित समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था। अर्जेंटीना के लिए लॉटेरो मार्टिनेज ने 7वें मिनट में ही गोल कर दिया। कोलंबिया को दूसरे हाफ में बराबरी का गोल मिला। लुई डियाज ने 61वें मिनट में गेंद नेट में डाल दी।

अर्जेंटीना ने अंतिम बार 1993 में जीता था खिताब

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने मैच के बाद कहा कि एमिलियानो शानदार हैं। हमें उन पर भरोसा था। हमारा लक्ष्य सभी मैच खेलना था और अब हम फाइनल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। अर्जेंटीना वर्ष 1993 में कोपा अमेरिका खिताब जीतने के बाद से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। तब भी अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में निर्धारित समय में मुकाबला गोलरहित बराबर रहने के बाद कोलंबिया को ही पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से मात दी थी। इससे पहले ब्राजील ने मंगलवार को पेरू को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। पेरू और कोलंबिया के बीच तीसरे स्थान के लिए शुक्रवार को टक्कर होगी।

इटली ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराया

इटली ने बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर यूरो कप के फाइनल का चौथी बार टिकट कटाया। फाइनल में उसकी टक्कर इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी। वेम्बले स्टेडियम में मंगलवार को सेमीफाइनल में इटली के लिए जोरगिन्हो ने बेहद दबाव के बीच पेनल्टी पर विजयी गोल दागा। निर्धारित समय और फिर अतिरिक्त समय के खेल के बाद भी दोनों टीमें 1-1 से बराबर थी जिसके बाद नतीजे के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इटली को फेडेरिको चीसा ने 60वें मिनट में बढ़त दिलाई लेकिन अल्वारो मोराटा ने 80वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। इटली पिछले 33 मैचों से अजेय है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट