न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB की जीत के जश्न में मची भगदड़ से टूट गया सचिन तेंदुलकर का दिल, इरफान और हरभजन ने भी जताया गहरा दुख

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में हुई दुर्घटना पर हरभजन सिंह ने दुख जताया। घायल और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, साथ ही आकाश चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 11:13:06

RCB की जीत के जश्न में मची भगदड़ से टूट गया सचिन तेंदुलकर का दिल, इरफान और हरभजन ने भी जताया गहरा दुख

IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सम्मान समारोह के दौरान हुई भगदड़ की घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना में 10 लोगों की जान चली गई जबकि दर्जनों घायल हुए हैं। यह घटना एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर उस समय हुई जब हजारों की संख्या में फैंस अपनी टीम आरसीबी का समर्थन करने पहुंचे थे। इस खुशी के मौके पर अचानक अनियंत्रित भीड़ ने माहौल को दुख में बदल दिया।

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और अपने एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्हें इस त्रासदी का सामना करना पड़ा है। सभी को शांति और शक्ति मिले।"

पूर्व टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया। हरभजन ने ट्वीट किया, "एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ की खबर बेहद कष्टदायक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई क्रिकेट प्रेमियों की जान चली गई और कई घायल हुए हैं। यह घटना खेल की भावना पर काला असर डालती है जो देशभर के लाखों लोगों को जोड़ती है। मैं अपने गहरे संवेदना भाव प्रकट करता हूं और इस कठिन समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी इस त्रासदी पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "क्रिकेट फैंस हमारे खेल और जीवन का दिल हैं। बेंगलुरु में हुई इस भगदड़ की वजह से जान गंवाना दिल तोड़ देने वाला है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।"

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी इस घटना पर अपने दुख को व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "बेंगलुरु में हुई विक्ट्री परेड में भगदड़ की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया। मैं प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें।"

यह दुखद घटना न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसने सभी को शोक में डूबा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत