न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुजारा के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका में ये करेंगे कमाल, इस पूर्व क्रिकेटर को टीम इंडिया के सीरीज जीतने का भरोसा

भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। उसने वहां अभ्यास भी शुरू कर दिया है। पहला टेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Dec 2021 12:00:25

पुजारा के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका में ये करेंगे कमाल, इस पूर्व क्रिकेटर को टीम इंडिया के सीरीज जीतने का भरोसा

भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। उसने वहां अभ्यास भी शुरू कर दिया है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा इस बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। इसका कारण तेज गेंदबाज हैं, जिसे वे फिलहाल टीम इंडिया की बड़ी ताकत मानते हैं। पुजारा ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज ही हमारी ताकत हैं। वे यहां के मौसम और पिच का सही इस्तेमाल कर हर मैच में 20 विकेट निकाल सकते हैं। हमने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली है, तो ज्यादातर खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के टच में हैं। हमें इस दौरे के लिए पर्याप्त ब्रेक मिला, जिसमें टीम ने अच्छी तैयारी की है।

सभी खिलाड़ी इस सीरीज से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का यह सबसे बेहतर मौका है। हमारे तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका में भी ये हमारी ताकत होंगे। हम यह ज्यादा नहीं सोच रहे कि हम फिलहाल विपक्षी टीम से बेहतर हैं या नहीं। हम केवल अपने गेम प्लान और प्रोसेस को फॉलो कर रहे हैं। हमें बस इस बार दक्षिण अफ्रीका में सफल रहना है। आपको बता दें कि भारत के पास ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव व शार्दुल ठाकुर जैसे तेज गेंदबाज हैं।

cheteshwar pujara,saba karim,india,south africa,test series,sports news in hindi

सबा करीम ने कहा, भारत के पास है मजबूत बेंच स्ट्रेंथ

भारत के पूर्व विकेटकीपर और चयनकर्ता रह चुके सबा करीम का मानना है कि टीम इंडिया इस बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर इतिहास रचने में कामयाब रहेगी। सबा करीम ने इसको भारतीय टीम के लिए सुनहरा मौका बताया है। सबा ने स्कोरलाइन की भविष्यवाणी भी की है। उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले 29 साल में दक्षिण अफ्रीका में सात टेस्ट सीरीज खेली। इनमें से उसने एक ड्रॉ खेली, जबकि छह में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका अभी तक एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत टेस्ट सीरीज नहीं जीता।

सबा ने स्पोर्ट्स टाइगर के साथ बात करते हुए कहा कि या तो भारत सीरीज 2-0 से जीतेगा या फिर 2-1 से। वनडे क्रिकेट में हम वैसे भी काफी ऊपर के दर्जे की टीम है। भारत के पास काफी मजबूत बैच स्ट्रैंथ है जो कि अपने आपको आस्ट्रेलिया में साबित भी कर चुकी है। इसके साथ ही मैं इस बार भी ऐसा ही करने की उम्मीद कर रहा हूं और यह हमारे लिए सुनहरा मौका है। इसके अलावा हमारी टीम में कई ऐसे उत्साही युवा भी हैं जो बेहतर खेल दिखा रहे हैं। यह दक्षिण अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक आदर्श संयोजन है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत