Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL के शेड्यूल में हुआ परिवर्तन, रामनवमी के चलते कोलकाता से शिफ्ट हुआ यह मैच

आईपीएल के ऑफिशियल शेड्यूल के तहत रविवार, 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला होना था। यह मैच होम टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खेला जाना था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 2:47:38

IPL के शेड्यूल में हुआ परिवर्तन, रामनवमी के चलते कोलकाता से शिफ्ट हुआ यह मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का बिगुल बज चुका है। शनिवार, 22 मार्च को गत चैंपियंन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 18वें सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। लेकिन, इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल के शेड्यूल में अचानक एक बड़ा बदलाव किया गया है। केकेआर के एक मैच को कोलकाता से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है।

KKR vs LSG मैच गुवाहाटी शिफ्ट

आईपीएल के ऑफिशियल शेड्यूल के तहत रविवार, 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला होना था। यह मैच होम टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खेला जाना था। इस मैच को अब सुरक्षा कारणों से कोलकाता से गुवाहाटी शिफ्ट कर दिया है। इस मैच का सिर्फ वेन्यू बदला गया है बाकि दोनों टीमों के बीच मुकाबला 6 अप्रैल को तय समय पर ही खेला जाएगा। 6 अप्रैल को राम नवमी है, जिसके कारण इस मुकाबले को रीशेड्यूल किया गया है।

कोलकाता पुलिस ने केकेआर के अधिकारियों और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पहले ही सूचित किया था कि रामनवमी के व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस मैच के लिए सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है। बुधवार को पुलिस ने फिर कहा कि 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन ईडन गार्डन्स में आने वाले 65,000 दर्शकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना संभव नहीं होगा। इसके बाद यह पुष्टि हो गई कि मैच के वेन्यू को बदला जाएगा।

सीएबी सूत्रों ने 6 अप्रैल के मैच को शिफ्ट किए जाने की खबर की पुष्टि की। अध्यक्ष स्नेहाशीष गंगोपाध्याय ने भी कहा, 'मैच स्थगित कर दिया गया है'। बता दें कि पिछले साल भी राम नवमी पर ईडन गार्डन्स पर होने वाले मुकाबले को रीशेड्यूल किया गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 अप्रैल को मुकाबला खेलने के लिए गुवाहाटी की यात्रा करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology