न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम में चयन नहीं होने पर चहल-सिराज ने दी यह रिएक्शन, कोहली के फैसले पर बोले यह पूर्व क्रिकेटर

रविवार (19 सितंबर) से यूएई में आईपीएल-14 का दूसरा फेज शुरू होने जा रहा है। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप खेला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 8:33:24

टीम में चयन नहीं होने पर चहल-सिराज ने दी यह रिएक्शन, कोहली के फैसले पर बोले यह पूर्व क्रिकेटर

रविवार (19 सितंबर) से यूएई में आईपीएल-14 का दूसरा फेज शुरू होने जा रहा है। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप खेला जाएगा। हालांकि अब आईपीएल में किया गया बढ़िया प्रदर्शन खिलाड़ियों के काम नहीं आएगा, क्योंकि विश्व कप के लिए सभी देशों ने अपनी टीम चुन ली है। भारत ने भी टीम की घोषणा कर दी थी। पिछले कुछ समय से टीम का अहम हिस्सा रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को इसमें जगह नहीं मिली। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की अगुआई में सलेक्टर्स ने चहल की जगह राहुल चाहर को चुना।

उनका तर्क था कि ऐसा बॉलर चाहिए, जो ज्यादा स्पीड से बॉल डाल सके। हमने चाहर को अच्छी गति के साथ गेंदबाजी करते देखा है। ऐसे स्पिनर की जरूरत है, जो स्पीड के साथ अच्छी ग्रिप हासिल कर सके। हमने चहल और चाहर के नाम पर विचार किया, आखिरकार चाहर पर सहमति बनी। इस बीच पूर्व ओपनर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आईपीएल-14 के पहले फेज के 30 मैच में कुछ चीजें पता चली।

लगता है इस बार अधिकांश चीजें वही होंगी। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करें। मीडियम पेसर्स के बजाय फास्ट बॉलर को चुनें। पावरप्ले ओवरों में संभलकर बैटिंग। तेज स्पिनर्स प्रभाव बना सकते हैं। इस पर चहल ने जवाब देते हुए लिखा, 'तेज स्पिनर्स भैया?' माना जा रहा है कि चहल ने उनके विश्व कप में चयन नहीं होने को लेकर चयनकर्ताओं पर तंज कसा। चहल आईपीएल में आरसीबी टीम के सदस्य हैं।

yuzvendra chahal,mohammed siraj,t20 world cup,ipl-14,team india,rcb,uae,msk prasad,virat kohli,sports news in hindi

सिराज ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरे पर किया था लाजवाब प्रदर्शन

टी20 विश्व कप टीम में जगह न मिलने पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वे आईपीएल में आरसीबी से खेलते हैं। सिराज ने निराशा जताते हुए कहा कि टीम का सलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है। चयनकर्ता कई खिलाड़ियों पर मंथन करते हैं और उसके बाद 15 खिलाड़ी चुनते हैं।

विश्व कप में खेलना मेरा सपना था लेकिन चयन मेरे हाथ में नहीं है। विश्व कप में खेलना निश्चित रूप से एक सपना था, लेकिन फिर भी सब खत्म नहीं हुआ है। मुझे अभी और कई काम करने हैं। मेरे पास कई और बड़े लक्ष्य हैं। सबसे बड़ा लक्ष्य टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। मैं अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखूंगा और उम्मीद है कि टीम में जगह बनाने में सफल रहूंगा।

yuzvendra chahal,mohammed siraj,t20 world cup,ipl-14,team india,rcb,uae,msk prasad,virat kohli,sports news in hindi

कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले से हैरान हैं एमएसके प्रसाद

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि विश्व कप के बाद विराट कोहली के टी20 कप्तानी से हटने के फैसले के बारे में जानकर वे हैरान थे। एमएसके ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में माना कि तीनों फॉर्मेट में कप्तानी का वर्कलोड और बायो-बबल में रहने का तनाव कोहली के बड़े फैसले के पीछे का कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये थोड़ी हैरानी की बात है कि विश्व कप से ठीक पहले फैसले की घोषणा की गई।

लेकिन फिर, एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में जाने के कारण जो तनाव होता है, वो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और इसने उनकी मानसिकता को प्रभावित किया है। कोहली वो खिलाड़ी है जिसने एक दशक में 70 शतक बनाए हैं और कुछ अविश्वसनीय हासिल किया है और खेल के उच्च मानक स्थापित किए हैं। शायद बायो बबल का उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट