न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंचुरियन टेस्ट : 305 रन के लक्ष्य में द. अफ्रीका ने खोए 2 विकेट, कोहली को लेकर गावस्कर ने दी यह रिएक्शन

सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। टेस्ट के चौथे दिन आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 9:47:07

सेंचुरियन टेस्ट : 305 रन के लक्ष्य में द. अफ्रीका ने खोए 2 विकेट, कोहली को लेकर गावस्कर ने दी यह रिएक्शन

सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। टेस्ट के चौथे दिन आज बुधवार को टीम इंडिया की दूसरी पारी 174 रन पर ही ढेर हो गई। इससे मेजबान टीम को 305 रन का लक्ष्य मिला। उसने अंतिम समाचार मिलने तक दूसरी पारी में 36 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम (1) और कीगन पीटरसन (17) के विकेट खो दिए। कप्तान डीन एल्गर (43) और रेसी वान डर डुसेन (11) क्रीज पर हैं। मोहम्मद शमी व मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया है।

इससे पहले आज सुबह भारत ने अपनी पारी 16/1 रन से आगे शुरू की। भारतीय बल्लेबाज कोई खास खेल नहीं दिखा सके। भारत ने लंच तक तीन विकेट खोकर 79 रन बनाए। पहली पारी के शतकधारी ओपनर लोकेश राहुल 23 और नाइट वाचमैन शार्दुल ठाकुर 10 रन पर आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली फिर फेल हो गए और 18 रन ही बना सके। चेतेश्वर पुजारा ने 16, अजिंक्य रहाणे ने 20, विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 34, रविचंद्रन अश्विन ने 14 रन की पारी खेली। भारत के स्कोर में 27 अतिरिक्त रन का भी योगदान रहा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा और अपना पहला टेस्ट खेल रहे मार्को जेनसन ने 4-4 और लुंगी एनजिडी ने 2 विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर ढेर कर 130 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी।

centurion test,india,south africa,virat kohli,sunil gavaskar,dean elgar,sports news in hindi

कोहली ने फिर से दोहराई गलती, कमेंटेटर गावस्कर ने कहा…

टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से बार-बार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं। वे ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद से छेड़छाड़ कर अपना विकेट गिफ्ट में दे देते हैं। इससे वे आलोचकों के निशाने पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी की जैसे कोहली आज दूसरी पारी में भी फिर कुछ इसी तरह से आउट हो गए। कमेंट्री कर रहे महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शॉट को ढीला करार देते हुए कहा कि गेंद एंगल से बाहर जा रही थी और कोहली ने इसे छेड़ दिया।

वे शॉट खेलने के बजाय गेंद आसानी से छोड़ सकते थे। वे कितनी दूर जाकर गेंद को खेले, यह पहली पारी की तरह ही लग रहा है। अपने पैरों को चलाने के लिए खुद को समय देना जरूरी है। यह लंच के बाद पहली गेंद थी। कोहली मुख्य रूप से बॉटम हैंड के खिलाड़ी हैं। बल्ले में एक कोण बनता है जो उन्हें आउट करवाता है। कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी ऐसी गलती कर रहे हैं। शायद वे तेज रन बनाकर पारी घोषित करने के बारे में सोच रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत