न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंचुरियन टेस्ट : बल्लेबाजों के बिखरने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कराई वापसी, बुमराह के मामले में राहत!

सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। खेल के तीसरे दिन मंगलवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 9:40:12

सेंचुरियन टेस्ट : बल्लेबाजों के बिखरने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कराई वापसी, बुमराह के मामले में राहत!

सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। खेल के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी करा दी। भारतीय टीम की पहली पारी 105.3 ओवर में 327 रन पर सिमट गई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की हालत खस्ता हो गई। अफ्रीकी टीम 62.3 ओवर में 197 रन पर ही ढेर हो गई। वह पहली पारी के आधार पर 130 रन पीछे रह गई। तेम्बा बावुमा 52 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे।

विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 34, कागिसो रबाडा ने 25, मार्को जेनसन ने 19, कीगन पीटरसन ने 15, एडन मार्करम ने 13, वियान मुल्डर व केशव महाराज ने 12-12 रन का योगदान दिया। कप्तान डीन एल्गर 1 रन पर ही आउट हो गए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 5, शार्दुल ठाकुर व जसप्रीत बुमराह ने 2-2 और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया। इससे पहले सुबह भारत ने अपनी पारी 272/3 रन से आगे बढ़ाई और 55 रन जोड़ शेष सात बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। लोकेश राहुल 123 और अजिंक्य रहाणे 48 रन पर आउट हुए। बुमराह ने 14 रन की पारी खेली। लुंगी एनजिडी ने 6, रबाडा ने 3 और जेनसन ने एक विकेट चटकाया। टेस्ट के दूसरे दिन बरसात के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी थी।

centurion test,india,south africa,mohammed shami,jasprit bumrah,temba bavuma,sports news in hindi

बुमराह का पैर मुड़ा, मैदान पर आकर अंतिम विकेट झटका

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैच के दौरान चोटिल हो गए। गेंदबाजी करते समय बुमराह का पैर मुड़ गया जिसके चलते उन्हें। बाहर जाना पड़ा। 28 वर्षीय बुमराह के दक्षिण अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में दाएं टखने में चोट लग गई। इसके बाद टीम इंडिया के फीजियो नितिन पटेल मैदान पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए मैदान से बाहर ले गए। नितिन बाउंड्री के बाहर बुमराह की फिटनेस पर लगातार काम कर रहे थे।

बुमराह की गैर-मौजूदगी में श्रेयस अय्यर ने फील्डिंग की। बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, “पहली पारी में गेंदबाजी करते समय जसप्रीत बुमराह के दाहिने टखने में चोट लग गई, जिसके बाद मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए है। श्रेयस को उनकी जगह पर मैदान में फील्डिंग करने के लिए बुलाया गया है।” हालांकि खुशी की बात है कि बुमराह ने बाद में मैदान पर वापसी कर ली और दक्षिण अफ्रीका के अंतिम बल्लेबाज को पैवेलियन का रास्ता दिखाया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत