Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंचुरियन टेस्ट : 200 विकेट पूरे कर शमी ऐसे बने नं.1 भारतीय, पिता को याद कर हुए भावुक, पंत ने धोनी को पछाड़ा

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट के तीसरे दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 11:36:52

सेंचुरियन टेस्ट : 200 विकेट पूरे कर शमी ऐसे बने नं.1 भारतीय, पिता को याद कर हुए भावुक, पंत ने धोनी को पछाड़ा

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट के तीसरे दिन मंगलवार को शानदार गेंदबाजी की। शमी ने 16 ओवर में 44 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके साथ ही शमी ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे कर लिए। वे गेंदों के हिसाब से इस मुकाम तक पहुंचने वाले नं.1 भारतीय बन गए। शमी ने सिर्फ 9896 गेंद में 200 विकेट का आंकड़ा छू लिया। उन्होंने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होने 10248 गेंद में 200 विकेट चटकाए थे। तीसरे नंबर पर कपिल देव (11066) तथा चौथे पर रवींद्र जडाज (11989) हैं। शमी ने बाएं हाथ के बल्लेबाज कागिसो रबाडा को 200वां शिकार बनाया। शमी ने अपने 55वें टेस्ट में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।

वे इस मामले में भारत की ओर से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले नंबर पर कपिल देव (50), दूसरे पर जवागल श्रीनाथ (54), चौथे पर संयुक्त रूप से जहीर खान व ईशांत शर्मा (63-63) हैं। शमी दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर एक टेस्ट पारी में दो या उससे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज हैं। उनके अलावा यह कमाल श्रीनाथ (3), वेंकटेश प्रसाद व एस श्रीसंत (2-2) ने किया है।


centurion test,india,south africa,first test,mohammed shami,rishabh pant,sports news in hindi 30 किमी. साइकिल चलाकर कोचिंग कैंप ले जाते थे पिता : शमी

31 वर्षीय शमी ने 200वां विकेट लेने के बाद आसमान की तरफ देखकर हाथ हिलाया था। उन्होंने पिता को याद दिया, जिनका साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शमी ने कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं, मेरे पिता ने मुझे बनाया है। मैं ऐसे गांव से आता हूं, जहां बहुत सुविधाएं नहीं हैं और आज भी वहां खेल से जुड़ी बहुत सुविधाएं नहीं हैं। फिर भी, मेरे पिता मुझे कोचिंग कैंप में ले जाने के लिए 30 किलोमीटर साइकिल चलाते थे। मुझे उनका वो संघर्ष आज भी याद है। उन दिनों और उन परिस्थितियों में, उन्होंने मुझमें निवेश किया और मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। कोई भी कभी सपने में भी नहीं सोच सकता है कि जब आप अपनी छाप छोड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हों तो भविष्य में क्या हासिल करेंगे? शुरू में आपका सपना सिर्फ भारत के लिए खेलना होता है और उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना, जिन्हें आपने टीवी पर खेलते देखा है। आपके हाथ में सिर्फ मेहनत करना होता है और अगर आप पसीना बहाएंगे तो फिर नतीजे भी आपके हक में आने लगते हैं।


centurion test,india,south africa,first test,mohammed shami,rishabh pant,sports news in hindi विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टेस्ट में पूरे किए 100 शिकार

विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत ने अर्धशतकधारी तेम्बा बावुमा का कैच पकड़ते ही विकेट के पीछे टेस्ट करियर के 100 शिकार पूरे कर लिए। उनके खाते में 92 कैच और 8 स्टंप हैं। इसी के साथ पंत टेस्ट में सबसे तेज 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। यह पंत का 26वां टेस्ट है। महेंद्र सिंह धोनी ने यह मील का पत्थर 36 टेस्ट में छुआ था। उल्लेखनीय है कि पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार प्रदर्शन किया था। धोनी ने 90 टेस्ट में कुल 294 शिकार किए हैं। इनमें 256 कैच और 38 स्टंप शामिल हैं। सबसे तेज 100 शिकार करने का विश्व क्रिकेट में यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। दोनों ही विकेटकीपर ने 22वें टेस्ट में ‘सेंचुरी’ जमा दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology