न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान क्रिकेट में जातीय बयान से नया विवाद, कन्वीनर जगदीप बिहाणी फिर घिरे सवालों में

राजस्थान क्रिकेट फिलहाल नेतृत्वहीनता, जातिगत राजनीति और आंतरिक टकरावों के दलदल में फंसा हुआ है। रविवार की बैठक में जो फैसला होगा, वह न सिर्फ एडहॉक कमेटी की दिशा तय करेगा, बल्कि राज्य में क्रिकेट के भविष्य पर भी असर डालेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 24 May 2025 7:34:38

राजस्थान क्रिकेट में जातीय बयान से नया विवाद, कन्वीनर जगदीप बिहाणी फिर घिरे सवालों में

राजस्थान क्रिकेट में एक बार फिर विवाद की आंधी उठ गई है। क्रिकेट एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जगदीप बिहाणी के एक विवादित बयान ने रविवार को प्रस्तावित बैठक से पहले हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में एक जाति विशेष हावी होना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। इस बयान के बाद राज्य क्रिकेट प्रशासन में पहले से चल रही तनातनी और गहराने के आसार हैं।

जगदीप बिहाणी के विवादित बयानों का यह कोई पहला मौका नहीं है। पिछले महीने जयपुर में एक आईपीएल मैच पर उन्होंने फिक्सिंग की आशंका जाहिर कर बीसीसीआई की नाराजगी मोल ले ली थी। इसके अलावा, उन्होंने एडहॉक कमेटी की मीटिंग बुलाए बिना ही अपनी ओर से संचालक समिति भंग करने और तीन आयु वर्ग की चयन समितियों को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया था।

कमेटी के चार सदस्य — धनंजय सिंह खींवसर, धर्मवीर सिंह शेखावत, रतन सिंह और हरिचंद सिंह — पहले ही कन्वीनर के इन एकतरफा फैसलों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और एक अलग बैठक में इन्हें नियमविरुद्ध बताते हुए खारिज भी कर चुके हैं। ऐसे में जब रविवार को सुबह 11 बजे एडहॉक कमेटी की बैठक बुलाई गई है, तो संभावना है कि बहुमत के बल पर कन्वीनर के फैसलों को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, ये चारों सदस्य शनिवार को भी एक अनौपचारिक बैठक कर चुके हैं और रविवार की बैठक में एकमत रहने की तैयारी कर रहे हैं। यदि ये सभी एकजुट रहते हैं, तो बहुमत उनके पक्ष में होगा, जिससे कन्वीनर बिहाणी और उनके करीबी सदस्य पवन गोयल की स्थिति कमजोर हो सकती है।

दूसरी ओर, राज्य की 33 जिला क्रिकेट एसोसिएशन इस पूरे विवाद पर चुप्पी साधे हुए हैं। न तो किसी ने खुलकर पक्ष लिया है, न विरोध किया है। जानकारों का मानना है कि वर्षों से चली आ रही आदत के अनुसार ज़िलाई क्रिकेट निकाय आज एक गुट के साथ और कल दूसरे गुट के समर्थन में खड़े हो जाते हैं।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का नेतृत्व समय-समय पर ललित मोदी, संदीप दीक्षित, वैभव गहलोत और सीपी जोशी जैसे चेहरे करते रहे, लेकिन असली ताकत ज़िलाई क्रिकेट संगठनों के ही पास रही। इन संगठनों में सिर्फ पदधारियों के नाम बदलते हैं, लेकिन नीति और कार्यशैली वही रहती है — जिसका खामियाजा राज्य के खिलाड़ियों और क्रिकेट के विकास को भुगतना पड़ता है।

राजस्थान क्रिकेट फिलहाल नेतृत्वहीनता, जातिगत राजनीति और आंतरिक टकरावों के दलदल में फंसा हुआ है। रविवार की बैठक में जो फैसला होगा, वह न सिर्फ एडहॉक कमेटी की दिशा तय करेगा, बल्कि राज्य में क्रिकेट के भविष्य पर भी असर डालेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत