Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Wimbledon 2024: पुरुष फाइनल में फिर भिड़ेंगे कार्लोस अल्काराज़ और नोवाक जोकोविच

पिछले साल की तरह, रविवार के खिताबी मुकाबले में उनके प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविच होंगे, जिन्होंने 25वें नंबर के खिलाड़ी लोरेंजो मुसेट्टी के खिलाफ 6-4, 7-6 (2), 6-4 से जीत हासिल की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jul 2024 12:54:00

Wimbledon 2024: पुरुष फाइनल में फिर भिड़ेंगे कार्लोस अल्काराज़ और नोवाक जोकोविच

विंबलडन 2024 के पुरुष सिंगल इवेंट के फाइनल में 2 दिग्गज खिलाड़ियों की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। जिसका दुनिया भर के टेनिस फैंस को बड़ी बेताबी से इंतजार है। सर्बियाई स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2024 के पुरुष सिंगल के सेमीफाइनल में लोरेंज मुसेट्टी को हराते हुए अपने करियर के 37वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने पहले सेमीफाइनल मैच में दानिल मेदवेदेव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब जोकोविच और अल्काराज का आमना-सामना 14 जुलाई को होगा।

पिछले साल की तरह, रविवार के खिताबी मुकाबले में उनके प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविच होंगे, जिन्होंने 25वें नंबर के खिलाड़ी लोरेंजो मुसेट्टी के खिलाफ 6-4, 7-6 (2), 6-4 से जीत हासिल की। जोकोविच ने पहले सेट में नेट पर जाकर 16 में से 15 अंक जीते और उस श्रेणी में 56 में से 43 अंक हासिल किए।

जोकोविच ने अल्काराज़ के बारे में कहा, "वह एक संपूर्ण खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2023 का फाइनल पांच सेटों में जीता था।" "उसे हराने के लिए मुझे कोर्ट पर अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का इस्तेमाल करना होगा।"

नोवाक जोकोविच की विंबलडन 2024 के आगाज से 5 हफ्ते पहले ही घुटने की सर्जरी हुई थी। इसके बावजूद उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं, सेमीफाइनल में जोकोविच ने इटली के खिलाड़ी मुसेट्टी को तीन सेटों मात देकर फाइनल में जगह बनाई। पहला सेट 6-4 पर खत्म हुआ। इसके बाद दूसरा सेट 7-6 (7/2) पर समाप्त हुआ और जोकोविच ने तीसरे सेट को 6-4 से जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।

बता दें कि जोकोविच अब तक 7 बार विंबलडन खिताब जीत चुके हैं, अगर वह इस बार सफल हुए तो सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
डिफेंडिंग चैंपियन की जोरदार वापसी

वहीं, पहले सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने दानिल मेदवेदेव को 4 सेटों तक चले मुकाबले शानदार तरीके से मात दी। पहले सेट में अल्कराज को 6-7 से हार मिली। इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अगले 3 सेट को 6-3, 6-4, 6-4 से जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology