न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फॉर्म में लौटे बटलर, वनडे में पूरे किए 5,000 रन, लम्बे समय से थे परेशान

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 4:54:50

फॉर्म में लौटे बटलर, वनडे में पूरे किए 5,000 रन, लम्बे समय से थे परेशान

वेस्ट इंडीज के हाथों पहले टी-20 में मिली हार का बदला इंगलैण्ड ने दूसरे मैच में पूरा कर लिया जहाँ उसने वेस्ट इंडीज को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर कर ली। अब तीसरा और अन्तिम मैच दोनों टीमों के सीरीज जीतने में अहम भूमिका अदा करेगा।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। पिछले कुछ महीने से खराब फॉर्म से गुजर रहे कप्तान जोस बटलर ने दूसरे मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बटलर ने 58 रन की पारी खेलने के दौरान वनडे में 5000 रन पूरे किए और ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के पांचवें बल्लेबाज बने।

जोस बटलर ने 45 गेंद में नाबाद 58 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128 का रहा। बटलर ने 180 वनडे में 5022 रन बना लिए हैं। उन्होंने 11 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। पूर्व कप्तान इयान मोर्गन इंग्लैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 6957 रन बनाए हैं।

वनडे में इस पारी से पहले 10 पारियों में जोस बटलर ने 14.10 के औसत से 141 रन बनाए थे। हाल ही में समाप्त हुए क्रिकेट विश्व कप में जोस बटलर नौ पारियों में सिर्फ 138 रन बना सके थे। बटलर बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके और बतौर कप्तान टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक था। इंग्लैंड की टीम विश्व कप में नौ मैच में से सिर्फ तीन मैच जीत सकी।

विल जैक्स के 73 रन और सैम कुरेन के तीन विकेट के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजा था और मेजबान टीम 40 ओवर में 202 रन पर आउट हो गई। वहीं जैक्स के दूसरे अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने 33 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत