न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलेंगे बुमराह, मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी

टीम इंडिया अब बांग्ला देश के खिलाफ खेली जानी वाली टेस्ट सीरीज के लिए सितम्बर माह में मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज में वैसे तो सभी खिलाड़ी शामिल होंगे, लेकिन जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा जा रहा है वो शायद इस सीरीज में नहीं खेलेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 7:34:29

बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलेंगे बुमराह, मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी

हाल ही में श्रीलंका से 3 मैचों की वनडे सीरीज हारने वाली टीम इंडिया इन दिनों ब्रेक पर है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी या तो अपने घर पर हैं या फिर कहीं बाहर घूमने गए हैं। टीम इंडिया अब बांग्ला देश के खिलाफ खेली जानी वाली टेस्ट सीरीज के लिए सितम्बर माह में मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज में वैसे तो सभी खिलाड़ी शामिल होंगे, लेकिन जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा जा रहा है वो शायद इस सीरीज में नहीं खेलेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 19 सितंबर से खेली जाएगी। ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होगी, लिहाजा काफी ज्यादा अहम होने जा रही है। इस बीच वैसे तो भारत के सभी बड़े खिलाड़ी, जो टेस्ट खेलते हैं, वो इस सीरीज में खेलेंगे, लेकिन जसप्रीत बुमराह शायद नहीं होंगे। यहां तक कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी दलीप ट्रॉफी खेलते हुए दिख सकते हैं, लेकिन बुमराह उसमें भी नजर नहीं आएंगे। माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिट हो जाएंगे। अगर वे खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं तो फिर बुमराह का आराम करीब करीब तय है।

वैसे भी बांग्लादेश की टीम इतनी मजबूत अभी नजर नहीं आ रही है कि भारत को टेस्ट में टक्कर दे पाए। अक्टूबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज खेलेगी और इसके बाद नवंबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो काफी ज्यादा अहम होगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश के बाद जब न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज होगी तब बुमराह की वापसी होती है या फिर सीधे ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वे मैदान में उतरेंगे।

टीम इंडिया के पास कभी कभार ही ऐसा मौका आता है, जब एक महीने तक कोई भी सीरीज नहीं होती है। इस बार तो एक महीने से भी ज्यादा का ब्रेक मिला है। लेकिन सितंबर में जब टीम मैदान पर वापसी करेगी, उसके बाद लगातार बैक टू बैक मैच होंगे, वहां पर ज्यादा आराम की संभावना नहीं है। ऐसे में ये ब्रेक भी उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। लेकिन देखना ये होगा कि कौन से प्लेयर्स दलीप ट्रॉफी में खेलते हैं और कौन से आराम पर ही रहते हैं। अगर बड़े खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी खेलते हैं तो फिर वहां भी काफी रोचक होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल