Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह ने पलटा पासा, भारत के खिलाफ 163 रनों की बढ़त ले पाया दक्षिण अफ्रीका

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बदौलत ही भारत साउथ अफ्रीका को 408 रन पर समेटने में कामयाब हुआ। डीन एल्गर के शतक और मार्को यानसन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 163 रन की अहम बढ़त हासिल की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 6:44:31

बुमराह ने पलटा पासा, भारत के खिलाफ 163 रनों की बढ़त ले पाया दक्षिण अफ्रीका

भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बड़ी कामयाबी हासिल की। धुंआधर अंदाज में टीम इंडिया के गेंदबाजों की पिटाई करने वाले मेजबान बल्लेबाजों को 200 रन की बढ़त लेने से रोकने में सफल हुए। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बदौलत ही भारत साउथ अफ्रीका को 408 रन पर समेटने में कामयाब हुआ। डीन एल्गर के शतक और मार्को यानसन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 163 रन की अहम बढ़त हासिल की।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम फिलहाल पिछड़ती नजर आ रही है। पहली पारी में टीम इंडिया को महज 245 रन पर ढेर करने के बाद मेजबान टीम ने 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की। यह स्कोर और भी बड़ा हो सकता था लेकिन जसप्रीत बुमराह ने विकटों का चौका लगाते हुए साउथ अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

जसप्रीत बुमराह ने पलटा मैच, लिए 4 विकेट


भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सेंचुरियन टेस्ट मैच में पहली पारी में विकटों का चौका लगाया। इस अनुभवी गेंदबाज की सधी गेंदबाजी की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 200 रन की बढ़त तक नहीं पहुंचने दिया। बुमराह ने मैच के दूसरे दिन दो विकेट झटके थे जबकि तीसरे दिन भी इतने ही विकेट चटकाए। 26.4 ओवर की गेंदबाजी कर उन्होंने 69 रन खर्च करते हुए 4 अहम विकेट हासिल किए।
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मौके पर विकेट चटकाए। मेजबान के खिलाफ अहम मौकों पर विकट लेकर भारतीय दिग्गज ने मैच का रुख मोड़ा। सबसे पहले बुमराह ने डीन एल्गर और टोनी डा जोएरी की जोड़ी को तोड़ा। इसके बाद कीगन पीटरसन को क्लीन बोल्ड कर बड़ी सफलता हासिल की। तीसरे दिन निचले क्रम के बल्लेबाज कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर की गिल्लियां बिखेरकर साउथ अफ्रीका की पारी समेट दी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology