न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड की बैजबॉल क्रिकेट पर बुमराह ने कसा तंज, मैं बिना थके विकेटों की झड़ी लगा दूंगा

उन्होंने इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट को लेकर कहा कि अगर वे तेजी से खेलेंगे तो मैं बिना थके विकेटों की झड़ी लगा सकता हूं। बुमराह ने यह बात गार्जियन को दिए अपने हालिया के साक्षात्कार में कही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 7:15:14

इंग्लैंड की बैजबॉल क्रिकेट पर बुमराह ने कसा तंज, मैं बिना थके विकेटों की झड़ी लगा दूंगा

भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से अधिक इंग्लैंड की बैजबॉल क्रिकेट शैली चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने अपनी पीढ़ी के खिलाड़ियों से कहा है कि टेस्ट क्रिकेट किंग है। वह अपने विकेट लेने के कौशल और कला को विकसित करने के लिए टेस्ट क्रिकेट को श्रेय देते हैं। बुमराह ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को भविष्य में जीवित रहने का एक रास्ता जरूर मिलेगा, क्योंकि यह फॉर्मेट वर्तमान में फटाफट क्रिकेट के सामने संघर्ष कर रहा है। वहीं, उन्होंने इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट को लेकर कहा कि अगर वे तेजी से खेलेंगे तो मैं बिना थके विकेटों की झड़ी लगा सकता हूं। बुमराह ने यह बात द गार्जियन को दिए अपने हालिया के साक्षात्कार में कही है।

द गार्जियन से बोले बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने द गार्जियन से कहा कि मैं उस पीढ़ी का हूं, जहां टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च है। मैंने आईपीएल से शुरुआत जरूर की थी, लेकिन मैंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के माध्यम से गेंदबाजी करना सीखा है। वहीं से मैंने विकेट लेने का कला-कौशल विकसित किया। टेस्ट क्रिकेट में आपको बल्लेबाज को आउट करना होता है और एक गेंदबाज के रूप में यह आपके लिए चुनौती है। टेस्ट क्रिकेट में कोई भाग्य नहीं चलता है, बेहतर टीम जीतती है। आप भाग्य से 20 विकेट नहीं ले सकते हैं। मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट अभी भी सर्वोच्च है।

इंग्लैंड ने दुनिया को टेस्ट क्रिकेट का नया तरीका दिखाया

ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की ओर अपनाए गए बैज़बॉल क्रिकेट पर बुमराह ने कहा कि मैं वास्तव में बैज़बॉल शब्द से संबंधित नहीं हूं, लेकिन बतौर गेंदबाज मुझे इससे मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड सफल क्रिकेट खेल रहा है और विपक्ष के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रहा है। इससे दुनिया को टेस्ट क्रिकेट खेलने का एक और तरीका दिख रहा है।

वे मुझे विकेट के लिए थकाएंगे नहीं

उन्होंने कहा कि बतौर गेंदबाज मुझे लगता है कि ये मुझे खेल में बनाए रखता है। अगर वे इसके लिए जा रहे हैं, इतनी तेजी से खेल रहे हैं तो वे मुझे थकाएंगे नहीं, मैं ऐसे में ढेर सारे विकेट हासिल कर सकता हूं। मैं हमेशा सोचता हूं कि मैं कैसे खेलूंगा अपने फायदे के लिए चीजों का उपयोग कर सकता हूं। उन्हें बधाई, लेकिन एक गेंदबाज के रूप में आप मैच में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल