न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तोड़ा अपना ही बनाया रिकॉर्ड, रोहित और गिल सबसे तेज 1000 रन की साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी

एशिया कप 2023 के सुपर चार मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छी पारी खेली और 48 गेंदों पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 7:01:06

तोड़ा अपना ही बनाया रिकॉर्ड, रोहित और गिल सबसे तेज 1000 रन की साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के सुपर चार मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छी पारी खेली और 48 गेंदों पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दम पर बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 8000 रन भी पूरे किए साथ ही साथ शुभमन गिल के साथ मिलकर वनडे क्रिकेट में साझेदारी को लेकर बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। रोहित शर्मा ने वनडे में जो रिकॉर्ड केएल राहुल के साथ मिलकर बनाया था अब उसे शुभमन गिल के साथ मिलकर तोड़ डाला।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 80 रन की अच्छी साझेदारी की और दोनों भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में सबसे तेज 1000 रन की साझेदारी करने वाले जोड़ी बन गए। कमाल की बात यह रही कि भारत की तरफ से इससे पहले सबसे तेज गति से 1000 रन की पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल थे, लेकिन अब रोहित ने गिल के साथ मिलकर राहुल के साथ बनाया अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। रोहित और गिल ने वनडे में 1000 रन की साझेदारी 13 पारियों में कर डाली जबकि राहुल के साथ मिलकर उन्होंने ऐसा 14 पारियों में किया था। वैसे भारत की तरफ से सबसे तेज 1000 रन की साझेदारी धोनी और गंभीर ने भी 14 पारियों में किया था।

एकदिवसीय मैचों में भारतीय जोड़ी द्वारा सबसे तेज 1000 रन की साझेदारी

13 पारी – रोहित/गिल

14 पारी – रोहित/राहुल

14 पारी – धोनी/गंभीर

16 पारी – कोहली/रोहित

16 पारी – धोनी/रैना

16 पारी – धवन/रहाणे

16 पारी – सचिन/अजय जडेजा

16 पारी – गावस्कर/अजहर

एशिया कप में 9 पारियों में रोहित का बतौर कप्तान दमदार प्रदर्शन

एशिया कप में रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अब तक खेले 9 मैचों में दमदार बल्लेबाजी की है। कप्तान के तौर पर 9 पारियों में उन्होंने 5 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। एशिया कप में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 111 रन रहा है। रोहित शर्मा इस सीजन में भी लय में हैं और पिछली चार पारियों में बतौर कप्तान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं।

वनडे एशिया कप में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा

23 रन (22गेंद ), 52(39), 83(104), 111(119), 48(55), 11(22), 74*(59), 56(49), 53(48)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत