न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, चुनाव आयोग ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

बिहार चुनाव 2025 में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की बड़ी एंट्री, चुनाव आयोग ने उन्हें ‘फ्यूचर वोटर आइकन’ बनाया। जानें वैभव सूर्यवंशी ने मतदाताओं से क्या खास अपील की और अन्य स्वीप आइकॉन कौन हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 12:20:47

बिहार चुनाव में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, चुनाव आयोग ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कम उम्र में ही मैदान पर धमाल मचा रखा है। केवल 14 साल की उम्र में ही उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों को छक्कों की बारिश कराकर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। अपने खेल के कारण सुर्खियों में रहने वाले वैभव सूर्यवंशी अब इस बार राजनीति और लोकतंत्र के क्षेत्र में भी चर्चा में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने उन्हें एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी है, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है।

वैभव सूर्यवंशी को मिली खास जिम्मेदारी

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग ने एक नया कदम उठाया है। इसके तहत वैभव सूर्यवंशी को ‘फ्यूचर वोटर आइकन’ के रूप में चुना गया है। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल दो चरणों में होंगे, पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। चुनाव आयोग ऐसे बड़े नामों को अपने आइकॉन बनाने का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को मतदान के महत्व से अवगत कराना है। वैभव सूर्यवंशी को इस जिम्मेदारी के लिए इसलिए चुना गया ताकि वे युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर सकें।

वैभव सूर्यवंशी ने की लोगों से खास अपील

चुनाव आयोग और प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उन्होंने बिहारवासियों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, "नमस्कार, मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। जैसे मैं मैदान में उतरकर अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास करता हूं, वैसे ही लोकतंत्र में आपका महत्वपूर्ण काम है वोट देना। इसलिए जागरूक रहें और विधानसभा चुनाव में मतदान जरूर करें। वोट करेगा बिहार, अपनी सरकार चुनेगा बिहार।"

अन्य स्वीप आइकॉन

इस चुनावी पहल में अन्य क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तित्वों को भी स्वीप आइकॉन बनाया गया है। पंचायत सीरीज के अभिनेता चंदन राय और सहरसा के अभिनेता पंकज झा को स्वीप आइकॉन घोषित किया गया है। इसके अलावा, वुशु खिलाड़ी सौम्या आनंद, आयुष ठाकुर, हॉकी खिलाड़ी ज्योति कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता तबस्सुम अली और पेंटिंग में उत्कृष्ट काम करने वाले अशोक कुमार विश्वास को भी स्वीप आइकॉन के रूप में शामिल किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?