न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभमन गिल की फिटनेस पर BCCI की बड़ी अपडेट, दूसरे टेस्ट में खेलना तय या संशय?

शुभमन गिल की गर्दन की चोट ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में चिंता बढ़ा दी है। कोलकाता टेस्ट में चोटिल होने के बाद BCCI ने मेडिकल अपडेट जारी किया है, लेकिन दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट 21 नवंबर को अंतिम फैसला लेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 2:59:03

शुभमन गिल की फिटनेस पर BCCI की बड़ी अपडेट, दूसरे टेस्ट में खेलना तय या संशय?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए पहले टेस्ट मैच ने भारतीय टीम के लिए कई चुनौतियाँ खड़ी कर दीं। मैच के दौरान कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट लगने से टीम की बल्लेबाजी खासा प्रभावित हुई। यही वजह रही कि पहली पारी के बीच में ही उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और दूसरी पारी में भी वे बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। मैच के दूसरे दिन खेल खत्म होने पर उन्हें एहतियातन अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद एक दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

इस चोट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि क्या शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच में टीम का नेतृत्व कर पाएंगे? फिलहाल इसको लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन में भी उनकी उपलब्धता को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। कोलकाता टेस्ट 30 रन से गंवाने के बाद यह भी साफ दिखाई दिया कि गिल की अनुपस्थिति टीम को कितनी भारी पड़ी।

BCCI का बयान—"शुभमन की चोट पर निगरानी जारी, गुवाहाटी यात्रा करेंगे"

बीसीसीआई ने बुधवार, 19 नवंबर को जारी किए गए अपडेट में कहा कि दूसरे दिन खेलते समय शुभमन गिल की गर्दन में अचानक खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल टीम की देखरेख में भेजा गया। अस्पताल में उनकी विस्तृत जांच की गई और अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई। बोर्ड ने बताया कि उपचार का सकारात्मक असर दिख रहा है और कप्तान 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे।

हालाँकि, BCCI ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नज़र बनाए रखेगी। गिल की दूसरे टेस्ट में भागीदारी का अंतिम निर्णय चोट की रिकवरी पर निर्भर करेगा और इसी आधार पर टीम मैनेजमेंट फैसला करेगा।

दूसरे टेस्ट से पहले अनिश्चितता बरकरार—22 नवंबर को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलना है। भारतीय टीम आज, 19 नवंबर को गुवाहाटी के लिए उड़ान भरने वाली है, और शुभमन भी इस दल में शामिल होंगे। हालांकि, उनके मैदान पर उतरने की संभावना अभी भी बेहद कम मानी जा रही है।

टीम मैनेजमेंट 21 नवंबर को कप्तान की उपलब्धता पर अंतिम फैसला लेगा। गर्दन की चोट गंभीर नहीं है, लेकिन अगर जल्दबाज़ी में उन्हें उतारा गया और चोट बढ़ गई, तो यह पूरे दौरे के लिए बड़ी चिंता बन सकती है। यही वजह है कि टीम गिल को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत