न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में ट्रिब्यूनल की रिपोर्ट आई सामने, RCB को ठहराया गया दोषी

इस रिपोर्ट से एक बड़ा संदेश यह गया है कि भीड़ नियंत्रण सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि आयोजकों को भी नियमानुसार पहले से अनुमति लेकर जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 7:06:44

चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में ट्रिब्यूनल की रिपोर्ट आई सामने, RCB को ठहराया गया दोषी

4 जून 2025 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें एक 14 वर्षीय बच्ची भी शामिल थी। अब इस मामले में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए स्पष्ट रूप से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रिब्यूनल ने कहा कि पुलिस के पास "अलादीन का चिराग" नहीं है, जो वह अचानक उमड़ी भीड़ से निपटने की व्यवस्था कर सके।

सोशल मीडिया पोस्ट बना भगदड़ की वजह

रिपोर्ट के अनुसार, RCB ने बिना पूर्व अनुमति के पुलिस को सूचित किए बिना सोशल मीडिया पर एक विजय जुलूस का पोस्ट डाल दिया। इसके चलते हजारों की संख्या में लोग अचानक स्टेडियम के बाहर जुट गए। ट्रिब्यूनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “महज 12 घंटे के भीतर पुलिस से भीड़ नियंत्रण की पूरी व्यवस्था करना असंभव था।” आदेश में कहा गया कि पुलिसकर्मी भी इंसान होते हैं, भगवान या जादूगर नहीं कि चमत्कार कर सकें।

IPS विकास कुमार को बहाल करने के आदेश

इस भगदड़ के बाद जिन अधिकारियों पर गाज गिरी थी, उनमें प्रमुख नाम IPS विकास कुमार विकास का था, जो उस समय वेस्ट ज़ोन के एडीशनल कमिश्नर और चिन्नास्वामी स्टेडियम के प्रभारी अधिकारी थे। उन्हें निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अब ट्रिब्यूनल ने उनके निलंबन को रद्द करते हुए उन्हें राहत दी है। साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि उनकी निलंबन अवधि को उनकी सेवा का हिस्सा माना जाए।

अन्य अधिकारियों के निलंबन पर पुनर्विचार का सुझाव

ट्रिब्यूनल ने कर्नाटक सरकार से यह भी आग्रह किया है कि वह बेंगलुरु के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद और डीसीपी शेखर एच. टेक्कण्णावर के निलंबन पर दोबारा विचार करे। CAT का कहना है कि इस निलंबन के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं था जिससे यह साबित हो कि इन अधिकारियों की लापरवाही से हादसा हुआ।

राजनीतिक तकरार और विपक्ष का हमला

हादसे के बाद से ही कर्नाटक की कांग्रेस सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, विपक्ष के निशाने पर हैं। भाजपा और जेडीएस ने इस घटना को “सरकार प्रायोजित भगदड़” करार देते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने 9 जून को पांच वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया था — विकास कुमार, बी. दयानंद, शेखर एच. टेक्कण्णावर, एसीपी सी. बालकृष्ण और इंस्पेक्टर ए.के. गिरीश।

रिपोर्ट के निष्कर्ष और भविष्य की राह

ट्रिब्यूनल ने साफ तौर पर कहा है कि इस हादसे के लिए पुलिस को दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि उनके पास पूर्व सूचना नहीं थी और परिस्थितियां असाधारण थीं। हालांकि, सरकार चाहे तो इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत